Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

खेल

एशियन गेम्स 2026: नितेश ने ग्रीको-रोमन रेसलिंग के फाइनल में बनाई जगह, खत्म किया 64 साल का इंतजार

Updated on Thursday, October 01, 2026 12:27 PM IST

नागोया : नितेश सिवाच ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीको-रोमन रेसलिंग के 97 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने गुरुवार को नागोया सिटी इनाए स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में मंगोलिया के गनबातारिन गनखुयाग को 9-0 से हराया। नितेश ने यह मुकाबला 'टेक्निकल सुपीरियरिटी' (टीएसयू) के आधार पर जीता।

नितेश 1962 के गेम्स के बाद से एशियन गेम्स में ग्रीको-रोमन रेसलिंग के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं और उन्होंने भारत के लिए 64 साल का इंतजार खत्म कर दिया है। अब वह गोल्ड मेडल के मुकाबले में जापान के यूरी नाकाजातो का सामना करेंगे।

अगर नितेश नाकाजातो को हरा देते हैं, तो वह जकार्ता में 1962 एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले गणपत अंदाल्कर के बाद ग्रीको-रोमन रेसलिंग में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। खास बात यह है कि गणपत एशियन गेम्स में ग्रीको-रोमन रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले और एकमात्र भारतीय हैं।

वहीं, मानसी सेमीफाइनल में जापान की नोनोका ओजाकी से 0-6 से हारने के बाद ब्रॉन्ज मेडल का मैच खेलेंगी। वह ब्रॉन्ज मेडल के लिए मंगोलिया की अल्टजिन टोगटोख के खिलाफ मुकाबला करेंगी।

एशियन चैंपियनशिप 2026 के सिल्वर मेडलिस्ट नितेश ने हांग्जो 2023 के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट गनबातार के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को कोई भी प्वाइंट नहीं लेने दिया और तेजी से 9-0 से टीएसयू जीत हासिल की। इससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में तुर्कमेनिस्तान के अमनबेर्डी अगामामेदोव को 7-1 से हराया था।

वहीं, मानसी ने मेडल की ओर अपना सफर शुरू करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में इरिना कुजनेत्सोवा को 6-1 से हराया था। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में साउथ कोरिया की जो सु-बीन को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, सेमीफाइनल में उनका मुकाबला पेरिस ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट और हांग्जो एशियन गेम्स की विजेता नोनोका ओजाकी से हुआ। वह उनसे 0-6 से हार गईं, जिससे उन्हें ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलने का मौका मिलेगा।

इससे पहले सुमित को ग्रीको-रोमन 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में ईरान के सज्जाद अब्बासपुररागानी से हार का सामना करना पड़ा था। मुकाबला काफी कड़ा था और स्कोर 1-1 था, लेकिन सुमित वीपीओ1 के आधार पर हार गए।

अमन भी पुरुषों के ग्रीको-रोमन 77 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में कतर के शाहीन बदाघीमोफ्राद से 0-9 से हार गए। इससे पहले उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया के बोर्गिल तुवशिनबातार को 8-6 से हराया था। किसी भी भारतीय पहलवान को रेपचेज के जरिए ब्रॉन्ज मेडल के लिए लड़ने का मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि जिन प्रतिद्वंद्वियों से वे हारे, वे भी फाइनल में नहीं पहुंच पाए। भारत ने ग्रीको-रोमन कुश्ती में पहले ही एक मेडल जीत लिया है। सुनील कुमार ने बुधवार को पुरुषों के 87 किग्रा इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

 

Have something to say? Post your comment
भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

: Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

: पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

: वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

: बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

: बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

X