Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

खेल

एशियन गेम्स 2026 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में बनाया अपना सर्वोच्च टी20 इंटरनेशनल स्कोर

Updated on Saturday, October 03, 2026 13:59 PM IST

निशिन: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क पर हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए हैं। टीम इंडिया का यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में बनाया गया सबसे बड़ा टोटल है। भारतीय टीम ने इससे पहले साल 2012 में अहमदाबाद में खेले गए टी20 मुकाबले में पहली बैटिंग करते हुए 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए थे। वहीं, 2022 में भारतीय टीम ने 181 रनों का टोटल खड़ा किया है।

हालांकि, गोल्ड मेडल के लिए खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों में 15 रन बनाने के बाद सैम अयूब का शिकार बने। इसके बाद संजू सैमसन भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

कप्तान श्रेयस अय्यर बुरी तरह से संघर्ष करते नजर आए और वह 24 गेंदों में 21 रन बनाने के बाद आउट हुए। हालांकि, एक छोर से अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी। अभिषेक ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 61 रनों की दमदार पारी खेली। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी इस पारी में 3 चौके और 7 छक्के लगाए। ईशान किशन 18 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए।

अभिषेक के आउट होने के बाद तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। तिलक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। तिलक ने 22 गेंदों की अपनी पारी में नाबाद 51 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए। शिवम दुबे भी अंत के ओवरों में अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 15 गेंदों में 27 रन बनाए। तिलक और शिवम ने मिलकर छठे विकेट के लिए 62 रन जोड़े। शिवम ने 180 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए।

 

Have something to say? Post your comment
भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

: Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

: पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

: वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

: बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

: बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

X