Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

खेल

पाकिस्तान की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

Updated on Sunday, October 04, 2026 15:18 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को पुष्टि की कि पाकिस्तान की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने 13 साल लंबे इंटरनेशनल करियर पर ब्रेक लगाने का फैसला किया है।

कायनात ने 2010 में टी20 इंटरनेशनल और 2011 में वनडे में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2023 में खेला। दाएं हाथ की यह तेज गेंदबाज 2010 और 2014 में एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पाकिस्तान की महिला टीम का अहम हिस्सा थीं।

वह कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भी पाकिस्तान महिला टीम का हिस्सा थीं और उन्होंने 2017 वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। 34 वर्षीय कायनात इम्तियाज ने हाल ही में अपनी नई भूमिका शुरू की है। उन्होंने अगस्त-सितंबर में आयोजित पीसीबी नेशनल महिला अंडर-19 टी20 टूर्नामेंट में मैच रेफरी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।

कायनात की मां सलीमा इम्तियाज भी क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। वह 2024 में आईसीसी के इंटरनेशनल डेवलपमेंट पैनल में चुनी जाने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बनी थीं। कायनात ने पाकिस्तान महिला टीम के लिए 19 वनडे और 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 16 पारियों में 10 विकेट लिए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 49 रन देकर 3 विकेट रहा। वहीं, टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 12 पारियों में 8 विकेट लिए, जिसमें उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 18 रन देकर 2 विकेट रहा।

कायनात ने पाकिस्तान टीम की ओर से खेलते हुए बल्ले से भी अहम योगदान दिया। उन्होंने 13 वनडे पारियों में 11.16 की औसत से 134 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 24 रन रहा। वहीं, 17 टी20 इंटरनेशनल पारियों में उन्होंने 12.45 की औसत से 137 रन बनाए और उनका सर्वोच्च स्कोर 29 रन रहा।

तेज गेंदबाज कायनात ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत फरवरी 2007 में की थी, जब उन्होंने पीसीबी नेशनल स्कूल्स अंडर-17 महिला चैंपियनशिप में कराची स्कूल्स अंडर-17 टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद मार्च 2008 में उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में डेब्यू किया और उसी साल जुलाई में अपना पहला टी20 मैच भी खेला।

कायनात ने 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी महिला क्रिकेट टी20 चैलेंज के दौरान अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। इसके बाद 2011 में उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ आईसीसी महिला वर्ल्ड कप क्वालिफायर में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। उनका आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच अक्टूबर 2022 में महिला एशिया कप के दौरान सिलहट में थाईलैंड के खिलाफ था। वहीं, उन्होंने अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच जनवरी 2023 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान की ओर से खेला था।

 

 

 

Have something to say? Post your comment
भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

: Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

: पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

: वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

: बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

: बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

X