Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

खेल

भारत बनाम वेस्टइंडीज: टी20 सीरीज में ये 5 भारतीय खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल, वैभव पर रहेंगी निगाहें

Updated on Monday, October 05, 2026 12:11 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : भारत और वेस्टइंडीज के बीच के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज मंगलवार से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आइए आपको उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

अभिषेक शर्मा: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगाने के बाद एशियन गेम्स 2026 में भी अभिषेक का बल्ला खूब चला। उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली। अभिषेक से भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

वैभव सूर्यवंशी:भले ही एशियन गेम्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में उनके प्रदर्शन पर हर किसी निगाहें होंगी। वैभव अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं। 15 वर्षीय वैभव ने भले ही अब तक बड़ी पारियां कम खेली हों, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में वो आक्रामकता नजर आई है, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है।

ईशान किशन: भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन अपने करियर की सबसे बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में इस साल अब तक 1005 रन बना चुके हैं। ईशान यह मुकाम हासिल करने वाले सूर्यकुमार यादव के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में ईशान ने 46 गेंदों में 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

प्रिंस यादव:उभरते हुए तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी रफ्तार और बेहतरीन लाइन एंड लेंथ से खासा प्रभावित किया है। 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में प्रिंस 9 विकेट निकाल चुके हैं। उनकी गेंदबाजी में सबसे खास बात उनकी स्पीड रही है, जिसने बल्लेबाजों के लिए दिक्कतें पैदा की हैं। बुमराह की गैरमौजूदगी में प्रिंस से वेस्टइंडीज के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

कुलदीप यादव: टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को इस साल अब तक सिर्फ 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने को मिले हैं। इस दौरान उन्होंने 5 विकेट निकाले हैं। कुलदीप वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लिए टी20 सीरीज में बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले 9 मैचों में कुलदीप 17 विकेट निकाल चुके हैं और उनका इकोनॉमी भी 6.33 का रहा है।

 

Have something to say? Post your comment
भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

: Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

: पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

: वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

: बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

: बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

X