Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

खेल

भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ने लिया संन्यास, स्कूल में पार्थिव पटेल के साथ करते थे ओपनिंग

Updated on Friday, October 09, 2026 14:00 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज जीत रावल ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 38 साल के रावल ने आखिरी बार जनवरी 2020 में न्यूजीलैंड के लिए खेला था।

रावल का जन्म 22 सितंबर 1988 को अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था। उनके पिता का सपना था कि रावल एक दिन न्यूजीलैंड की तरफ से क्रिकेट खेलें। इसी सपने को पूरा करने के लिए रावल का परिवार न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गया। रावल न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे और घरेलू क्रिकेट में ऑकलैंड और नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स (एनडी) टीम के लिए खेले।

नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट एसोसिएशन को दिए इंटरव्यू में रावल ने कहा कि न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना उनका और उनके पिता का बचपन का सपना था। इसे पूरा करने का मौका देने के लिए उनके पिता पूरे परिवार को न्यूजीलैंड ले गए थे। “यह फैसला लेते हुए मुझे गर्व और संतुष्टि महसूस हो रही है। ब्लैककैप्स के लिए खेलना मेरा और मेरे पिता का सपना था। मुझे यह मौका देने के लिए उन्होंने पूरे परिवार को न्यूजीलैंड शिफ्ट करने का बड़ा कदम उठाया।”

न्यूजीलैंड शिफ्ट होने से पहले भारत में अपने स्कूल के दिनों में रावल भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल के साथ विद्यानगर स्कूल में क्रिकेट खेलते थे। दोनों पारी की शुरुआत करते थे।

नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के क्रिकेट के जनरल मैनेजर इयान सैंडब्रुक ने कहा कि रावल टीम के लिए अनुभवी खिलाड़ी और शानदार लीडर रहे हैं। उनके रन, विकेट और शांत नेतृत्व की कमी खलेगी। उन्होंने रावल को बेहतरीन टीममेट और भरोसेमंद खिलाड़ी भी बताया।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने नवंबर 2016 में 28 साल की उम्र में न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। वह न्यूजीलैंड के लिए 24 टेस्ट खेले। टेस्ट मैचों की 39 पारियों में 1 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 1,143 रन बनाए। वनडे और टी20 में न्यूजीलैंड की तरफ से डेब्यू का मौका उन्हें नहीं मिला।

रावल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर छोटा रहा, लेकिन वह न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट का बड़ा चेहरा रहे। 164 प्रथम श्रेणी मैचों में 24 शतक और 50 अर्धशतक की बदौलत उन्होंने 10,432 रन बनाए। सर्वाधिक स्कोर 256 रहा। 96 लिस्ट ए मैचों में 4 शतक और 13 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 2,714 रन बनाए और 76 टी20 मैचों में 8 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 1,484 रन बनाए।

क्रिकेट से संन्यास के बाद वे चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के रूप में काम जारी रखेंगे। वे पहले से एक ऑडिटिंग फर्म में सीए हैं।

 

 

Have something to say? Post your comment
भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

: Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

: पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

: वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

: बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

: बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

X