Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

खेल

विकेट में गेंदबाजों के लिए मदद होनी चाहिए, वरना बॉलिंग मशीन ही लगा देनी चाहिए : युजवेंद्र चहल

Updated on Saturday, October 10, 2026 19:09 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : रांची में शुक्रवार को वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत के खिलाफ 250 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज करते हुए इतिहास रचा। कैरेबियाई टीम के आसानी से लक्ष्य तक पहुंचने के बाद स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए लगातार आसान होती परिस्थितियों पर चिंता जताई है।

चहल ने तर्क दिया कि सपाट पिच, ओस और छोटी बाउंड्री के कारण गेंदबाजों के लिए मुकाबले में बने रहना मुश्किल होता जा रहा है।

जियोस्टार के साथ बात करते हुए चहल ने कहा, "ऐसी पिचों पर गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं होता। जब गेंद पुरानी हो जाती है और ओस पड़ती है, तो गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और मैदान भी छोटे होते जा रहे हैं। हमने आईपीएल में भी ऐसा देखा है, जहां 19 ओवर में 260 रन का लक्ष्य हासिल किया गया। इस मैच में भी 18.3 ओवर में आसानी से 250 रन बना लिए गए। तो, गेंदबाज क्या करें? उनकी स्किल का क्या फायदा?"

दूसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट खोकर 249 रन बनाए। हालांकि, वेस्टइंडीज ने लक्ष्य को आसानी से 9 गेंदें शेष रहते हुए चेज कर लिया। कैरेबियाई टीम की ओर से शाई होप ने 45 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 37 गेंदों पर 84 रन बनाए।

भारत द्वारा शुरुआती सफलताएं हासिल करने के बाद, होप और रदरफोर्ड की 120 रनों की साझेदारी ने मैच का रुख वेस्टइंडीज के पक्ष में मोड़ दिया, जिससे मेहमान टीम 252/4 के स्कोर तक पहुंची और 6 विकेट से जीत हासिल करने में सफल रही।

चहल ने कहा, "मैं उनकी स्थिति समझता हूं क्योंकि मैं भी एक गेंदबाज हूं। जब मैं आईपीएल में छोटे मैदानों और सपाट विकेट पर गेंदबाजी करता हूं, तो वहां 'इम्पैक्ट प्लेयर' का नियम भी होता है। पहले, जब 'इम्पैक्ट प्लेयर' का नियम नहीं था, तो छह ओवर में 50 रन बनते थे और 170-180 का स्कोर एक अच्छा टोटल माना जाता था। हालांकि, आजकल शुरुआती छह ओवरों में ही 70-80 रन बन जाते हैं और मैच वहीं खत्म हो जाता है। इसी वजह से विकेट में गेंदबाजों के लिए कुछ मदद होनी चाहिए, वरना बस बॉलिंग मशीन ही लगा देनी चाहिए।"

इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की टी20 सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस ग्राउंड पर भी रनों का अंबार लगने की उम्मीद की जा रही है।

 

Have something to say? Post your comment
भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

: Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

: पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

: वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

: बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

: बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

X