Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

खेल

वनडे ट्राई सीरीज: बांग्लादेश की 16-सदस्यीय टीम घोषित, अलीस अल इस्लाम को मौका

Updated on Saturday, October 10, 2026 19:13 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : बांग्लादेश ने यूएई में जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ 'त्रिकोणीय वनडे सीरीज' के लिए 16-सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसकी कमान लिटन दास संभालेंगे। 23 अक्टूबर को होने वाले फाइनल से पहले, तीनों टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी।

लिटन दास को आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप 2027 के मद्देनजर इस साल की शुरुआत में वनडे कप्तान नियुक्त किया गया था। त्रिकोणीय सीरीज के लिए तौहीद हिरदॉय को उप-कप्तानी सौंपी गई है।

पूर्व वनडे कप्तान मेहदी हसन मिराज भी इस टीम में शामिल हैं, जो अपनी स्पिन गेंदबाजी से विपक्षी टीम को परेशान कर सकते हैं। उनके साथ डार्विन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हसन महमूद भी टीम का हिस्सा हैं।

एशियन गेम्स 2026 के साथ अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले ऑफ-स्पिनर अलीस अल इस्लाम को इस वनडे टीम में शामिल किया गया है, जिनके पास वनडे फॉर्मेट में डेब्यू का शानदार मौका होगा। अलीस ने श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स मुकाबले में 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने बल्ले से 4 रन का योगदान दिया।

हालांकि, साइड-स्ट्रेन (मांसपेशियों में खिंचाव) से उबर रहे नाहिद राणा टीम का हिस्सा नहीं हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नाहिद बांग्लादेश के लिए 5 टी20 मुकाबलों में 8 विकेट हासिल कर चुके हैं।

इस ट्राई सीरीज का पहला मैच बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाना है, जिसके बाद 19 अक्टूबर को अफगानिस्तान का सामना जिम्बाब्वे से होगा। 21 अक्टूबर को अफगानिस्तान की भिड़ंत बांग्लादेश से होगी। फाइनल मैच 23 अक्टूबर को आयोजित होगा। ये सभी मुकाबले अबू धाबी में खेला जाने हैं।

बांग्लादेश की टीम: लिटन दास (कप्तान), तौहीद हिरदॉय, तंजिद हसन तमीम, सैफ हसन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शांतो, मोसाद्देक हुसैन सैकत, मेहदी हसन मिराज, काजी नुरुल हसन सोहान, रिशद हुसैन, तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरिफुल इस्लाम, अलीस अल इस्लाम।

 

Have something to say? Post your comment
भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

: Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

: पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

: वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

: बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

: बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

X