Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

खेल

'मैंने इनकी बैटिंग देखी हुई है, दिल्ली में नाम चलता है', अभिषेक ने प्रिंस यादव की बल्लेबाजी को सराहा

Updated on Monday, October 12, 2026 13:08 PM IST

इंदौर(एजेंसी) : टीम इंडिया ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया। भारतीय पारी के अंतिम ओवरों में प्रिंस यादव ने बल्ले से अहम योगदान दिया और 6 गेंदों में नाबाद 13 रन बनाए। अभिषेक शर्मा का कहना है कि प्रिंस में बल्लेबाजी करने की काबिलियत है और वह बड़े-बड़े शॉट लगा सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में प्रिंस ने बताया कि तीसरे टी20 में बल्लेबाजी करने के लिए अभिषेक शर्मा ने अपना एक बल्ला दिया था। प्रिंस ने कहा, "टीम के लिए योगदान देना तो अच्छी बात ही है। फिर चाहे बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी या फिर फील्डिंग। टीम की सफलता में योगदान देकर अच्छा लगता है। अभिषेक भैया (शर्मा) ने मुझे बैट दिया था और बोला था कि बेइज्जती मत करा देना, तो मैंने बस उसकी इज्जत रख ली।"

वीडियो में प्रिंस के साथ नजर आ रहे अभिषेक ने उनकी बल्लेबाजी क्षमता की सराहना की। इस बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने कहा, "अगर किसी ने प्रिंस की बल्लेबाजी नहीं देखी है, तो मैंने देखी है। दिल्ली के 'सिंगल फट्टी' क्रिकेट में खिलाड़ियों का सीधा आमना-सामना होता है, जहां हर खिलाड़ी को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों करनी होती है। प्रिंस में बड़े शॉट लगाने का जो हुनर है, उसकी झलक इस मैच में भी देखने को मिली है। आने वाले समय में उनका यह टैलेंट और निखरकर सामने आएगा। वैसे बल्ला तो मेरा था, लेकिन बाउंड्री पार जाने वाले उन शॉट्स में पूरा जोर प्रिंस का ही था।"

प्रिंस ने बताया कि उन्होंने इंग्लैंड में भी अभिषेक के बल्ले से बैटिंग की थी और छक्का लगाया था। उन्होंने कहा कि वह अब जब भी बल्लेबाजी करने जाएंगे, तो वह अभिषेक से ही बल्ला लेकर जाएंगे। प्रिंस भारत की ओर से नंबर 10 या 11 पर खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल में तीन या उससे अधिक बाउंड्री लगाने वाले महज तीसरे खिलाड़ी बने। 13 रनों की अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके लगाए। तीसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 223 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी।

 

Have something to say? Post your comment
भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

: स्मृति मंधाना का पूर्णकालिक कप्तान के रूप में होगा सफर का आगाज, कहा-नए मानक स्थापित करना लक्ष्य

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

: Asian Para Games: भारत के 168 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, सुमित अंतिल और अवनी लेखरा पर रहेंगी निगाहें

पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

: पुजारा ने शाई होप की बल्लेबाजी को सराहा, कीमो पॉल के स्पेल को बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ने किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका

वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

: वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

: बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

: बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

X