Tuesday, 24 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

पंजाब

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

Updated on Tuesday, November 24, 2026 12:04 PM IST

चंडीगढ़: कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां तीन कर्मचारी यूनियनों और एक नंबरदार यूनियन के प्रतिनिधिमंडलों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को कर्मचारियों की जायज मांगों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
बैठकों के दौरान वित्त मंत्री ने प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना। सांझा मुलाजिम मंच, पुड्डा की चिंताओं पर विचार करते हुए मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वित्त विभाग के विशेष सचिव को उनके मांग-पत्र का सहानुभूतिपूर्वक अध्ययन करने तथा पेंशन से संबंधित उनकी प्रमुख मांग का सर्वोत्तम संभव समाधान सुझाने के निर्देश दिए।
इनलिस्टमेंट आउटसोर्स तालमेल कमेटी और ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के साथ विचार-विमर्श के दौरान वित्त मंत्री ने प्रतिनिधिमंडलों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी अधिकांश जायज मांगें पहले से ही विचाराधीन हैं और अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक विभागों को निर्देश दिया कि वे यूनियन प्रतिनिधियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें और उनके मामलों की वर्तमान स्थिति से उन्हें नियमित रूप से अवगत करवाते रहें।
प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी सुनिश्चित करने के लिए हरपाल सिंह चीमा ने सभी प्रशासनिक विभागों को निर्देश दिए कि आउटसोर्स कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने के लिए पहले से निर्धारित श्रेणियों से संबंधित मामलों को जल्द से जल्द कार्मिक विभाग (पर्सोनल विभाग) के पास भेजा जाए, ताकि अधिकारियों की समिति समय पर निर्णय ले सके। उन्होंने विभागों को आगे निर्देश देते हुए कहा कि अधिनियम से संबंधित किसी भी आवश्यक स्पष्टीकरण के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्मिक विभाग से संपर्क किया जाए, ताकि संबंधित कर्मचारियों को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी या बाधा का सामना न करना पड़े।
वित्त मंत्री ने नंबरदार यूनियन को भी आश्वासन दिया कि मान-भत्ते में वृद्धि से संबंधित उनकी मांग सरकार के विचाराधीन है और इस संबंध में शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा।
बैठकों के समापन पर वित्त मंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने और उनके समग्र कल्याण को सुनिश्चित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इन बैठकों में सांझा मुलाजिम मंच, पुड्डा, पंजाब नंबरदार यूनियन, इनलिस्टमेंट आउटसोर्स तालमेल कमेटी और ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठकों के दौरान सांझा मुलाजिम मंच, पुड्डा की ओर से चरणजीत कौर, ममता शर्मा, महिंदर सिंह और दर्शन जिंदल; पंजाब नंबरदार यूनियन की ओर से गुरपाल सिंह समरा और रछपाल सिंह; इनलिस्टमेंट आउटसोर्स तालमेल कमेटी की ओर से वरिंदर सिंह मोमी, रमणदीप सिंह, पवनदीप सिंह, जगदीप सिंह, लक्ष्मण सिंह, हरजिंदर पाल सिंह, जसप्रीत सिंह और जतिंदर सिंह; जबकि ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा की ओर से बलिहार सिंह, रेशम सिंह, शेर सिंह, जगराओं सिंह, हरजीत सिंह, बलविंदर सिंह और हमीर सिंह ने अपने मुद्दे और चिंताएं रखीं।

Have something to say? Post your comment
पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में चौथा अम्बेडकर  स्मृति व्याख्यान आयोजित

: पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में चौथा अम्बेडकर स्मृति व्याख्यान आयोजित

पंजाब का नशामुक्ति मॉडल राष्ट्रीय मंच पर बना चर्चा का केंद्र; डॉ. बलजीत कौर ने दिल्ली समिट में प्रस्तुत की व्यापक रणनीति

: पंजाब का नशामुक्ति मॉडल राष्ट्रीय मंच पर बना चर्चा का केंद्र; डॉ. बलजीत कौर ने दिल्ली समिट में प्रस्तुत की व्यापक रणनीति

पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

: पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

राज्य में 45,156 एकड़ क्षेत्र में हो रहा मछली पालन; 16 सरकारी मछली फार्म सालाना 18 करोड़ मछली बीज (पुंग) का कर रहे हैं उत्पादन

: राज्य में 45,156 एकड़ क्षेत्र में हो रहा मछली पालन; 16 सरकारी मछली फार्म सालाना 18 करोड़ मछली बीज (पुंग) का कर रहे हैं उत्पादन

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की

: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

पंजाब भर में जल्द खुलेंगे 333 और पिंड क्लिनिक: डॉ. बलबीर सिंह

: पंजाब भर में जल्द खुलेंगे 333 और पिंड क्लिनिक: डॉ. बलबीर सिंह

पंजाब द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

*पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा की जाएगी 450 क्लर्कों की भर्ती; 2500 अपरेंटिसों को दिया जाएगा तकनीकी प्रशिक्षण : बिजली मंत्री सौंद*

: *पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा की जाएगी 450 क्लर्कों की भर्ती; 2500 अपरेंटिसों को दिया जाएगा तकनीकी प्रशिक्षण : बिजली मंत्री सौंद*

X