चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज आम आदमी पार्टी के नेताओं पर तीखा बयानी हमला करते हुए कहा कि "भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के गुरु अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में हराया है और अब चेले (पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान) की तो बिसात ही क्या है" । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन पंजाब में शत-प्रतिशत सरकार बनाएगा।