Wednesday, 25 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणा

हरियाणा के नगर निकायों की कार्यप्रणालियों को दूसरे शहरों तक पहुंचाने की पहल

Updated on Wednesday, November 25, 2026 16:58 PM IST

चंडीगढ़, 23 नवंबर- शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि नगर निकायों को आत्मनिर्भर, जवाबदेह और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली स्थानीय सरकारों के रूप में विकसित करना हरियाणा सरकार की प्राथमिकता है। शहरों में सफल कार्यप्रणालियों को दूसरे निकायों तक पहुंचाने, राजस्व बढ़ाने, डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने और जनभागीदारी बढ़ाने पर काम किया जाएगा। यह बात उन्होंने सोमवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘हरियाणा में पंचायतों और नगरपालिकाओं का सशक्तिकरण: स्थानीय निकायों से स्थानीय सरकारों तक’ के तहत शहरी स्थानीय निकायों की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों पर आयोजित सत्र की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि शहरों की अच्छी कार्यप्रणालियों को दस्तावेज के रूप में तैयार कर सभी नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं तक पहुंचाया जाएगा, ताकि वे एक-दूसरे के अनुभवों से सीख सकें। साथ ही प्रॉपर्टी टैक्स, फीस और शहरों की संपत्तियों के बेहतर उपयोग के माध्यम से आय बढ़ाने पर जोर दिया।शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने शहरों में विज्ञापन सहित आय के वैकल्पिक स्रोत तलाशने, उपलब्ध संपत्तियों का बेहतर उपयोग करने, पूजा सामग्री के अपशिष्ट प्रबंधन और जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए नए विकल्प अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 87 शहरी स्थानीय निकायों में से 84 में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा लेगेसी वेस्ट प्रबंधन में भी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, पेयजल, सीवर, जल निकासी, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध करवाने के साथ डिजिटल सेवाओं का विस्तार जरूरी है। मेयर, पार्षदों और कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने नगर निकायों को अपनी वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियों का प्रभावी उपयोग कर राजस्व बढ़ाने, गारबेज फीस, संपत्तियों के बेहतर उपयोग और नए वित्तीय मॉडल अपनाने की सलाह दी। उन्होंने जनहित की परियोजनाओं में पीपीपी मॉडल और पारदर्शी व्यवस्था अपनाने पर भी बल दिया।  सत्र में सोनीपत के मेयर राजीव जैन, करनाल की मेयर रेणु बाला तथा महाराष्ट्र के मलकापुर से तेजस सोनवले ने अपने शहरों की कार्यप्रणालियां और अनुभव साझा किए।

Have something to say? Post your comment
पंचायतों की आमदनी बढ़ाने के लिए स्थानीय संसाधनों का करें सदुपयोग : मंत्री कृष्ण लाल पंवार

: पंचायतों की आमदनी बढ़ाने के लिए स्थानीय संसाधनों का करें सदुपयोग : मंत्री कृष्ण लाल पंवार

जंगली मधुमक्खियों से तैयार शहद 500 रुपये प्रति किलो बिक रहा, मेले से महिलाओं को मिल रहा अच्छा कारोबार व प्रोत्साहन

: जंगली मधुमक्खियों से तैयार शहद 500 रुपये प्रति किलो बिक रहा, मेले से महिलाओं को मिल रहा अच्छा कारोबार व प्रोत्साहन

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी ‘शत प्रतिशत’ सरकार : अनिल विज

: भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी ‘शत प्रतिशत’ सरकार : अनिल विज

गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

: गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज का समतामूलक समाज का संदेश हर व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत, उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएगी समरसता संकल्प यात्रा

: सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज का समतामूलक समाज का संदेश हर व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत, उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएगी समरसता संकल्प यात्रा

गोवा फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता पंकज झा ने हरियाणा पवेलियन का किया दौरा

: गोवा फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता पंकज झा ने हरियाणा पवेलियन का किया दौरा

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री

: सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री

छत्तीस बिरादरी का आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारा ही संत गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का वास्तविक संदेश

: छत्तीस बिरादरी का आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारा ही संत गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का वास्तविक संदेश

किसान मोर्चा की नई जिम्मेदारी मिलने पर लवकेश बंटी ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का जताया आभार संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए किसानों की आवाज को मजबूती से उठाऊंगा : लवकेश बंटी

: किसान मोर्चा की नई जिम्मेदारी मिलने पर लवकेश बंटी ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का जताया आभार संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए किसानों की आवाज को मजबूती से उठाऊंगा : लवकेश बंटी

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंचकूला में निकला भव्य नगर कीर्तन, वाहेगुरु के जयकारों से गूंजा शहर

: गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंचकूला में निकला भव्य नगर कीर्तन, वाहेगुरु के जयकारों से गूंजा शहर

X