Friday, 27 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणा

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Updated on Friday, November 27, 2026 10:52 AM IST

चंडीगढ़:  हरियाणा विधानसभा के आज यहां आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान विधानसभा के गत सत्र से अब तक दिवंगत हुए प्रमुख व्यक्तियों, हरियाणा के शहीदों तथा सदन के सदस्यों के परिजनों को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक प्रस्ताव पारित किए गए।

 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शोक प्रस्ताव पढ़े और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने भी शोक प्रस्ताव पढ़े और शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के विधायक श्री आदित्य देवीलाल ने भी अपने-अपने दलों की ओर से शोक प्रस्ताव पढ़े और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन ने विधायक श्रीमती पूजा के ससुर तथा हरियाणा के पूर्व मंत्री श्री फूल चंद मुलाना के 20 नवंबर, 2026 को हुए दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सदन ने हरियाणा विधानसभा के पूर्व सदस्य श्री सतविन्द्र सिंह के 21 नवंबर, 2026 को हुए दुःखद निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। सदन ने प्रदेश के उन 24 वीर सैनिकों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने मातृभूमि की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

इन शहीदों में निरीक्षक सैन प्रकाश, झज्जर; निरीक्षक मनोज कुमार, गांव गोद, जिला महेंद्रगढ़; उप निरीक्षक राजकुमार, गांव कुतानी, जिला झज्जर; उप निरीक्षक विनोद कुमार, गांव भूषण कलां, जिला महेंद्रगढ़; उप निरीक्षक जगदीश चंद्र, गांव सोरखी, जिला हांसी; उप निरीक्षक वेदपाल, गांव मय्यड़, जिला हिसार; सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार, गांव रामबास, जिला महेंद्रगढ़; सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, गांव फरमाना बादशाहपुर, जिला रोहतक; हवलदार सुरेश कुमार, गांव सुन्दरह, जिला महेंद्रगढ़; हवलदार मंदीप कुमार, गांव गुमड़, जिला सोनीपत; हवलदार संदीप कुमार, गांव शेखपुरा, जिला सोनीपत; हवलदार विकास देशवाल, गांव मतलौडा, जिला पानीपत; हवलदार रणदीप सिंह, गांव मानहेरु, जिला भिवानी; हवलदार नरेश कुमार, गांव शादीपुर, जिला जींद; हवलदार अमित कुमार, गांव सिहोर, जिला महेंद्रगढ़; हवलदार वेदप्रकाश, गांव कंवाली, जिला रेवाड़ी; नायक शेर सिंह, गांव बुढ़नपुर बांगर, जिला करनाल; नायक बलजिंद्र सिंह, गांव किरमारा, जिला हिसार; लांस नायक कृष्ण, गांव नंदगढ़, जिला जींद; लांस नायक सुखचैन सिंह, गांव कुत्ताबड, जिला सिरसा; सिपाही विकास कुमार, गांव ढाणी किरावड़, जिला भिवानी; सिपाही परवीन कुमार, गांव सीहा, जिला पलवल; सिपाही दिनेश वशिष्ठ, गांव हीरापुर, जिला फरीदाबाद तथा सिपाही सोमबीर सिंह, गांव अहरी, जिला झज्जर शामिल हैं।

सदन ने राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले इन वीर सैनिकों की शहादत को शत्-शत् नमन किया। इसके अलावा, सदन ने नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौसी श्रीमती शांति देवी तथा विधायक श्री रणधीर पनिहार की बुआ श्रीमती मरमण देवी के दुःखद निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया।  सदन ने दिवंगतों के शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की तथा परमात्मा से उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सदन के सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा।

Have something to say? Post your comment
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः महज 23 साल की उम्र में टीना ने बनाए दो ब्रांड

: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः महज 23 साल की उम्र में टीना ने बनाए दो ब्रांड

सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की समरसता संकल्प यात्रा सामाजिक स्वाभिमान और भाईचारे का ऐतिहासिक अभियान : सत्यप्रकाश जरावता

: सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की समरसता संकल्प यात्रा सामाजिक स्वाभिमान और भाईचारे का ऐतिहासिक अभियान : सत्यप्रकाश जरावता

भाजपा-अकाली गठबंधन के एजेंडे में नशामुक्त पंजाब और किसान कल्याण प्रमुख : महेश चौहान

: भाजपा-अकाली गठबंधन के एजेंडे में नशामुक्त पंजाब और किसान कल्याण प्रमुख : महेश चौहान

संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा में आयोजित हुआ संविधान को समर्पित विशेष कार्यक्रम

: संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा में आयोजित हुआ संविधान को समर्पित विशेष कार्यक्रम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्भालेंगे नागरिक उड्डयन विभाग का कार्यभार

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्भालेंगे नागरिक उड्डयन विभाग का कार्यभार

हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर*

: हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर*

हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित

: हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित

संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यात्रा पहुंची धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र

: संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यात्रा पहुंची धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र

अवैध शराब, खनन और बिजली चोरी पर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो सख्त, करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला

: अवैध शराब, खनन और बिजली चोरी पर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो सख्त, करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

X