Thursday, 26 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणा

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Updated on Thursday, November 26, 2026 11:56 AM IST

पंचकूला : सर्दियों के मौसम में दिसंबर और जनवरी के दौरान धुंध एवं कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में आमजन और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कदम उठाएं और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करें।

यह निर्देश उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए दिए।
इससे पहले , मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की तथा सर्दियों के दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में दुर्घटना संभावित स्थानों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर उनका मौके पर निरीक्षण करें। इन स्थानों पर दुर्घटनाओं के कारणों का गहनता से आकलन किया जाए और सड़क की खामियों, तकनीकी कमियों तथा अन्य जोखिम वाले कारकों को दूर करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं।
उपायुक्त ने कहा कि जिले की  सड़कों पर सफेद पट्टियां स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए। विशेष रूप से कोहरे की आशंका वाले क्षेत्रों में सड़क मार्किंग, रिफ्लेक्टर, दिशा सूचक बोर्ड और किलोमीटर संबंधी संकेतक दुरुस्त रखे जाएं, ताकि वाहन चालकों को दूर से ही सड़क की स्थिति और दिशा का पता चल सके। जिन सड़कों पर मरम्मत की आवश्यकता है, वहां समय रहते पैचवर्क सहित अन्य जरूरी कार्य पूरे करवाए जाएं। निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए भी उचित प्रबंध किए जाएं।
उन्होंने ओवरस्पीडिंग पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को विशेष रूप से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के चालान करने के निर्देश भी दिए।
स्कूल बसों की सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं पर विशेष ध्यान
उपायुक्त ने स्कूल बसों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बस चालकों को कोहरे के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाए। इसके साथ ही सड़क क्रॉसिंग और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त रिफ्लेक्टर लगाए जाएं।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एंबुलेंस और अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि आपातकालीन स्थिति में घायलों को बिना किसी देरी के अस्पताल पहुंचाया जा सके।
हाईवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने के निर्देश
उपायुक्त ने कहा कि कोहरे के दौरान राष्ट्रीय एवं अन्य प्रमुख राजमार्गों पर नियमित पेट्रोलिंग की जाए। सभी सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की जाए और खराब कैमरों को तुरंत ठीक करवाया जाए। राजमार्गों पर गलत तरीके से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। यदि किसी वाहन में तकनीकी खराबी आ जाती है तो उसे सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवाने की व्यवस्था की जाए, ताकि यातायात बाधित न हो और अन्य वाहन दुर्घटना का शिकार न बनें।
उन्होंने वाहनों पर आवश्यक रिफ्लेक्टर एवं संकेतक लगाने पर भी जोर दिया, ताकि कोहरे के दौरान वाहन दूर से ही दिखाई दे सकें।
सड़क सुरक्षा के लिए जनभागीदारी भी जरूरी
उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आमजन की भागीदारी भी बेहद महत्वपूर्ण है। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल दुर्घटना होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि ऐसी सुरक्षित व्यवस्था विकसित करना है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका को पहले ही समाप्त किया जा सके। इसके लिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार करें और आपसी तालमेल के साथ धरातल पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उपायुक्त की वाहन चालकों से अपील : कोहरे में धीमी गति से चलाएं वाहन, सुरक्षित दूरी बनाए रखें

उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सर्दियों में धुंध और कोहरे के दौरान वाहन धीमी गति से चलाएं, फॉग लाइट का इस्तेमाल करें, अपनी लेन में ही चलें और आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन और थोड़ी सी सावधानी न केवल आपकी, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी बचा सकती है। इसलिए सतर्क रहें, सुरक्षित चलें और सुरक्षित घर पहुंचें।

इस अवसर पर आरटीए सचिव  हैरतजीत कौर, एसडीएम पंचकूला मन्नत राणा, डीसीपी क्राइम अमरंदिर सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता  आशीष चौहान एवं अरुण सिंगमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर*

: हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर*

हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित

: हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित

संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यात्रा पहुंची धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र

: संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यात्रा पहुंची धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र

अवैध शराब, खनन और बिजली चोरी पर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो सख्त, करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला

: अवैध शराब, खनन और बिजली चोरी पर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो सख्त, करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला

उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर करवाएं  समस्याओं  का समाधान

: उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर करवाएं समस्याओं का समाधान

भाजपा जिला कार्यालय में मनाया जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक का जन्मदिन मनाया, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

: भाजपा जिला कार्यालय में मनाया जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक का जन्मदिन मनाया, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की जयंती पर कल हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

: चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की जयंती पर कल हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और ललकार

: संविधान रक्षा मार्च को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और ललकार

सर्कल कबड्डी महाकुंभ के पोस्टर एवं ट्रॉफी का सफलतापूर्वक अनावरण, 29 नवंबर को बरवाला में होगा आयोजन

: सर्कल कबड्डी महाकुंभ के पोस्टर एवं ट्रॉफी का सफलतापूर्वक अनावरण, 29 नवंबर को बरवाला में होगा आयोजन

बरवाला में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन; JCB से ध्वस्त की गई सड़कें और सीवर नेटवर्क

: बरवाला में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन; JCB से ध्वस्त की गई सड़कें और सीवर नेटवर्क

X