Thursday, 26 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणा

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और ललकार

Updated on Thursday, November 26, 2026 11:12 AM IST

चंडीगढ़: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी तथा संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के स्पष्ट निर्देशों पर चल रहे ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत हरियाणा में ‘संविधान रक्षा अभियान’ और ‘वोट रक्षक अभियान’ को पूरी ताकत से चलाया जा रहा है। प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के कड़े मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में यह अभियान अब सीधी टक्कर का रूप ले चुका है।
कालका में आयोजित बैठक में कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक और संगठन के पदाधिकारियों ने इस बैठक में शिरकत की।
प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने 26 नवंबर से पंचकूला से शुरू होने वाली संविधान रक्षा मार्च को लेकर कार्यकर्ताओं को ललकारते हुए कहा कि सत्ताधारी दल तानाशाही और गैर-कानूनी हथकंडों से लोगों का मताधिकार छीनकर सत्ता हथिया रहा है। इसके बाद आम जनता का जीना दूभर कर दिया जाता है। कांग्रेस हर मुद्दे और हर संघर्ष में जनता के साथ खड़ी है। यह संघर्ष तब तक नहीं रुकेगा जब तक भाजपा सरकार अपनी गलत और असंवैधानिक नीतियों से पीछे नहीं हटती, लोकतांत्रिक मतदान प्रणाली बहाल नहीं करती और मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर किसी जिम्मेदार व्यक्ति को यह पद नहीं सौंपती।
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने साफ कहा कि संविधान रक्षा मार्च सरकार को झकझोरने के लिए है। कांग्रेस कार्यकर्ता हर व्यक्ति तक पहुंचकर मौजूदा सरकार के अन्याय और असंवैधानिक कारनामों का पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने बताया कि ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान पूरे प्रदेश में फैल चुका है क्योंकि कार्यकर्ताओं ने इसे सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है।
उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अभियान के साथ-साथ आम जनता के मुद्दों को भी मजबूती से उठाएं। जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं को समझें, उनसे सीधा संवाद करें और जिला स्तर पर अधिकारियों पर दबाव बनाकर समस्याओं का समाधान करवाएं।
इस मौके पर पूर्व विधायक चंद्र मोहन, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, चेयरमैन सुनील शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील, राजेश कोना, विजय बंसल, अजय सिंगला, ओम प्रकाश, बलविंदर, भूरी बेगम सहित कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर*

: हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर*

हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित

: हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित

संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यात्रा पहुंची धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र

: संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यात्रा पहुंची धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र

अवैध शराब, खनन और बिजली चोरी पर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो सख्त, करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला

: अवैध शराब, खनन और बिजली चोरी पर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो सख्त, करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर करवाएं  समस्याओं  का समाधान

: उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर करवाएं समस्याओं का समाधान

भाजपा जिला कार्यालय में मनाया जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक का जन्मदिन मनाया, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

: भाजपा जिला कार्यालय में मनाया जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक का जन्मदिन मनाया, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की जयंती पर कल हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

: चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की जयंती पर कल हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

सर्कल कबड्डी महाकुंभ के पोस्टर एवं ट्रॉफी का सफलतापूर्वक अनावरण, 29 नवंबर को बरवाला में होगा आयोजन

: सर्कल कबड्डी महाकुंभ के पोस्टर एवं ट्रॉफी का सफलतापूर्वक अनावरण, 29 नवंबर को बरवाला में होगा आयोजन

बरवाला में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन; JCB से ध्वस्त की गई सड़कें और सीवर नेटवर्क

: बरवाला में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन; JCB से ध्वस्त की गई सड़कें और सीवर नेटवर्क

X