Thursday, 26 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणा

भाजपा जिला कार्यालय में मनाया जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक का जन्मदिन मनाया, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

Updated on Thursday, November 26, 2026 11:40 AM IST

भिवानी : भारतीय जनता पार्टी जिला भिवानी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक का जन्मदिन बुधवार को स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, नवनियुक्त मोर्चा जिला अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने सभी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और अपनत्व से उन्हें संगठन के लिए और अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर हरियाणा भाजपा द्वारा हाल ही में घोषित जिला स्तरीय मोर्चा अध्यक्षों की नई टीम की विशेष उपस्थिति रही। भिवानी जिले में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष लवकेश बंटी, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जसवंत जांगड़ा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शकुंतला कौशिक एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इमरान बापोडिय़ा कार्यक्रम में मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत, समर्पण और सामूहिक सहभागिता से मजबूत होता है। हरियाणा भाजपा द्वारा विभिन्न मोर्चों में नई जिम्मेदारियां सौंपकर कार्यकर्ताओं पर जो विश्वास जताया गया है, उससे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनियुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष अपनी-अपनी टीम के साथ पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करते हुए पार्टी की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन में प्रत्येक मोर्चे की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है और सभी मिलकर भिवानी जिले में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप जनसेवा के कार्य करना भी है। सभी मोर्चा अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर*

: हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर*

हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित

: हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित

संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यात्रा पहुंची धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र

: संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यात्रा पहुंची धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र

अवैध शराब, खनन और बिजली चोरी पर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो सख्त, करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला

: अवैध शराब, खनन और बिजली चोरी पर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो सख्त, करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर करवाएं  समस्याओं  का समाधान

: उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर करवाएं समस्याओं का समाधान

चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की जयंती पर कल हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

: चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की जयंती पर कल हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और ललकार

: संविधान रक्षा मार्च को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और ललकार

सर्कल कबड्डी महाकुंभ के पोस्टर एवं ट्रॉफी का सफलतापूर्वक अनावरण, 29 नवंबर को बरवाला में होगा आयोजन

: सर्कल कबड्डी महाकुंभ के पोस्टर एवं ट्रॉफी का सफलतापूर्वक अनावरण, 29 नवंबर को बरवाला में होगा आयोजन

बरवाला में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन; JCB से ध्वस्त की गई सड़कें और सीवर नेटवर्क

: बरवाला में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन; JCB से ध्वस्त की गई सड़कें और सीवर नेटवर्क

X