Thursday, 26 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणा

चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की जयंती पर कल हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

Updated on Thursday, November 26, 2026 11:16 AM IST

रोहतक : हरियाणा के एआईसीसी प्रभारी श्री संजय दत्त, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह, सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस पार्टी के सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ नेता कल 26 नवंबर की सुबह रोहतक में महान स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा के सदस्य, अविभाजित पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा प्रख्यात जननेता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा जी के स्मारक पर पहुंचकर उनकी जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।*
 
*चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा जी* का जन्म 26 नवंबर 1914 को रोहतक जिले के गांव सांघी में हुआ था। वे देश के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र निर्माताओं में से एक थे। महात्मा गांधी जी से प्रेरित होकर उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भाग लिया तथा सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश की आजादी के संघर्ष के दौरान अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें आठ अलग-अलग जेलों में रखा, जिनमें से चार जेलें आज पाकिस्तान में हैं। उन्होंने लगभग साढ़े तीन वर्ष कठोर कारावास और दो वर्ष नजरबंदी में बिताए।
*वे संविधान सभा के विशिष्ट सदस्य थे* और इसके सबसे युवा सदस्यों में शामिल थे। तत्कालीन पंजाब प्रांत के हरियाणा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए *उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।* संविधान सभा में वर्ष 1948 में *उन्होंने किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की मांग उठाई थी,* जो किसानों के हितों के प्रति उनकी दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा जी को *सात अलग-अलग सदनों का सदस्य रहने का दुर्लभ गौरव प्राप्त हुआ।* इनमें संविधान सभा, अस्थायी संसद, लोकसभा, पंजाब विधानसभा, हरियाणा विधानसभा और राज्यसभा शामिल हैं। उनकी यह असाधारण संसदीय उपलब्धि लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। वे राज्यसभा में उपनेता के महत्वपूर्ण पद पर भी रहे।
अविभाजित पंजाब में कैबिनेट मंत्री रहते हुए *उन्होंने सिंचाई और बिजली जैसे महत्वपूर्ण विभागों में उल्लेखनीय योगदान दिया।* हरियाणा के गठन के बाद भी उन्होंने राज्य सरकार में लोक निर्माण एवं स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं। भाखड़ा-नांगल बांध परियोजना के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसने हरियाणा सहित देश के अनेक क्षेत्रों में कृषि और सिंचाई की तस्वीर बदलने में अहम योगदान दिया।
शिक्षा के प्रसार, सामाजिक कल्याण तथा किसानों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए भी उनका योगदान अविस्मरणीय रहा। वे *भारत कृषक समाज* के संस्थापक महासचिव थे। इसके अलावा, उन्होंने ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज फेडरेशन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा स्वतंत्रता सेनानियों के संगठन में सक्रिय योगदान दिया। उन्होंने ग्रामीण समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साप्ताहिक समाचार पत्र 'हिंदी हरियाणा' का भी प्रकाशन शुरू किया।
*'धरतीपुत्र' के नाम से लोकप्रिय चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा जी* ने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा तथा किसान, मजदूर, ग्रामीण समाज और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक आदर्शों, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
 
यह विशेष संयोग है कि *उनकी जयंती 26 नवंबर को ही मनाई जाती है, जिसे पूरे देश में *संविधान दिवस* के रूप में मनाया जाता है। उनका जीवन और संघर्ष भारतीय संविधान की मूल भावना तथा न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों का प्रतीक है। संविधान सभा के सदस्य के रूप में उन्होंने इन मूल्यों को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस महान स्वतंत्रता सेनानी, दूरदर्शी राष्ट्र निर्माता और हरियाणा के गौरव चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है। राष्ट्र निर्माण, स्वतंत्रता संग्राम, किसानों के अधिकारों और जनकल्याण के लिए उनके अतुलनीय योगदान को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।
 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर*

: हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर*

हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित

: हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित

संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यात्रा पहुंची धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र

: संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यात्रा पहुंची धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र

अवैध शराब, खनन और बिजली चोरी पर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो सख्त, करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला

: अवैध शराब, खनन और बिजली चोरी पर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो सख्त, करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर करवाएं  समस्याओं  का समाधान

: उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर करवाएं समस्याओं का समाधान

भाजपा जिला कार्यालय में मनाया जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक का जन्मदिन मनाया, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

: भाजपा जिला कार्यालय में मनाया जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक का जन्मदिन मनाया, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और ललकार

: संविधान रक्षा मार्च को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और ललकार

सर्कल कबड्डी महाकुंभ के पोस्टर एवं ट्रॉफी का सफलतापूर्वक अनावरण, 29 नवंबर को बरवाला में होगा आयोजन

: सर्कल कबड्डी महाकुंभ के पोस्टर एवं ट्रॉफी का सफलतापूर्वक अनावरण, 29 नवंबर को बरवाला में होगा आयोजन

बरवाला में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन; JCB से ध्वस्त की गई सड़कें और सीवर नेटवर्क

: बरवाला में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन; JCB से ध्वस्त की गई सड़कें और सीवर नेटवर्क

X