Thursday, 26 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणा

हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित

Updated on Thursday, November 26, 2026 15:19 PM IST

चंडीगढ़: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ द्वारा हरियाणा के नागरिकों को आधार सेवाएं सुगमता से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रदेश में 17 आधार सेवा केंद्र (ASK) संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को आधार से संबंधित सेवाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध हो रही हैं। इससे नागरिकों को सामान्य आधार संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

UIDAI द्वारा स्थापित ये आधार सेवा केंद्र हिसार, गुरुग्राम, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, सिरसा, कैथल, भिवानी, पानीपत, मेवात (नूंह), जींद, झज्जर, करनाल, रोहतक और पलवल में स्थित हैं। इन केंद्रों का उद्देश्य नागरिकों को आधार सेवाओं के लिए अतिरिक्त सुविधा और आसान पहुंच उपलब्ध करवाना है। नागरिक अपने निवास स्थान के नजदीक स्थित आधार सेवा केंद्र पर जाकर सुविधानुसार सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। ये केंद्र पहले से संचालित अन्य आधार नामांकन एवं अपडेट केंद्रों के अतिरिक्त सुविधा केंद्र के रूप में कार्य कर रहे हैं।

हिसार का आधार सेवा केंद्र SCO-43, प्रथम तल, सेक्टर-13, मेन पार्किंग, तोशाम रोड, डाबचौक के नजदीक स्थित है। गुरुग्राम में यह प्लॉट नंबर 804, प्रथम तल, चक्करपुर मेन मार्केट रोड, सरस्वती विहार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में है। सोनीपत में U-38, ओल्ड महावीर कॉलोनी, पुरखास रोड, HP पेट्रोल पंप के नजदीक, यमुनानगर में SCO नंबर 3/4, आनंद कॉलोनी, गाबा अस्पताल के नजदीक, अंबाला में SCO-19, हुडा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-9 तथा कुरुक्षेत्र में SCO-94, सेक्टर-17, हुडा में आधार सेवा केंद्र संचालित हैं।

इसी प्रकार फतेहाबाद में स्ट्रीट नंबर-3, सूर्या एन्क्लेव, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के नजदीक, सिरसा में ओल्ड कोर्ट कॉलोनी, ट्रैफिक थाने के सामने, कैथल में मध्य मार्ग, नेहरू गार्डन कॉलोनी, गली नंबर-8 के नजदीक, भिवानी में SCO-3, हुडा मार्केट तथा पानीपत में जाटल रोड, संजय चौक के नजदीक आधार सेवा केंद्र स्थित हैं। नूंह (मेवात) में दिल्ली-अलवर रोड, बालाजी पेट्रोल पंप के सामने, हिदायत कॉलोनी, जींद में SCO-191, डिस्ट्रिक्ट शॉपिंग सेंटर, LIC कार्यालय एवं जिला न्यायालय के नजदीक, झज्जर में रोहतक रोड, भगत सिंह चौक के नजदीक, करनाल में SCO-40, सेक्टर-6 मेन मार्केट रोड, रोहतक में पैसिफिक सिटी सेंटर, जाट भवन के नजदीक तथा पलवल में सिविल लाइंस कॉलोनी, मथुरा रोड पर आधार सेवा केंद्र उपलब्ध हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इन केंद्रों पर नागरिकों को नया आधार नामांकन करवाने, नाम, पता, जन्मतिथि और लिंग जैसे जनसांख्यिकीय विवरणों में संशोधन, बायोमेट्रिक अपडेट तथा UIDAI के दिशा-निर्देशों के अनुसार अन्य आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। नया आधार बनवाने की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क है, जबकि अन्य सेवाओं के लिए, जहां लागू हो, UIDAI द्वारा निर्धारित शुल्क लिया जाता है। ये आधार सेवा केंद्र सभी आयु वर्गों के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। इनमें बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए भी सुलभ, समावेशी एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले नागरिकों को आधार संबंधी कार्य करवाने के लिए अधिक सुविधाजनक विकल्प मिल रहे हैं।

UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ में किसी विशेष कार्य के लिए जाने वाले नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से 10 से 15 दिन पहले ऑनलाइन अपॉइंटमेंट अवश्य बुक कर लें। इसके लिए UIDAI के अपॉइंटमेंट पोर्टल https://sewa.uidai.gov.in पर जाकर अग्रिम समय लिया जा सकता है। इससे नागरिक अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे और कार्यालय में व्यवस्थित तरीके से सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ की इस पहल का उद्देश्य नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बढ़ावा देना, आधार सुविधाओं की पहुंच आसान बनाना और आमजन का समय एवं अनावश्यक यात्रा बचाना है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर*

: हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर*

संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यात्रा पहुंची धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र

: संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यात्रा पहुंची धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र

अवैध शराब, खनन और बिजली चोरी पर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो सख्त, करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला

: अवैध शराब, खनन और बिजली चोरी पर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो सख्त, करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर करवाएं  समस्याओं  का समाधान

: उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर करवाएं समस्याओं का समाधान

भाजपा जिला कार्यालय में मनाया जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक का जन्मदिन मनाया, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

: भाजपा जिला कार्यालय में मनाया जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक का जन्मदिन मनाया, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की जयंती पर कल हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

: चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की जयंती पर कल हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और ललकार

: संविधान रक्षा मार्च को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और ललकार

सर्कल कबड्डी महाकुंभ के पोस्टर एवं ट्रॉफी का सफलतापूर्वक अनावरण, 29 नवंबर को बरवाला में होगा आयोजन

: सर्कल कबड्डी महाकुंभ के पोस्टर एवं ट्रॉफी का सफलतापूर्वक अनावरण, 29 नवंबर को बरवाला में होगा आयोजन

बरवाला में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन; JCB से ध्वस्त की गई सड़कें और सीवर नेटवर्क

: बरवाला में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन; JCB से ध्वस्त की गई सड़कें और सीवर नेटवर्क

X