Thursday, 26 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणा

संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यात्रा पहुंची धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र

Updated on Thursday, November 26, 2026 15:12 PM IST

चंडीगढ़, 25 नवंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार गुरु रविदास जी के 'बेगमपुरा' के सपने को धरातल पर साकार करने के लिए दिन-रात समर्पित भाव से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूलमंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' वास्तव में गुरु रविदास जी की समरसता और समानता की विचारधारा का ही आधुनिक और व्यावहारिक रूप है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को कुरुक्षेत्र के उमरी में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650 वीं पावन जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत समारोह कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यात्रा का उमरी में पहुंचने पर स्वागत किया और श्री गुरु रविदास महाराज की चरण पादुकाओं को सिर पर रखकर मंच तक पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश वासियों को संविधान दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर और संविधान निर्माताओं को नमन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि समरसता संकल्प यात्रा का उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के समानता, समरसता, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा विभिन्न वर्गों को सामाजिक एकता के सूत्र में पिरोना है। उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां से आरंभ हुई यह यात्रा 16 दिनों में लगभग 2,402 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यह यात्रा हरियाणा के 8 जिलों से होते हुए 3 दिसंबर को गुरु जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा गुरु रविदास जी के समता, भाईचारे, सामाजिक न्याय और सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय का जीवंत संदेश है। आज से साढ़े छह सौ वर्ष पूर्व, जब हमारा समाज तमाम तरह की कुरीतियों, ऊंच-नीच, भेदभाव और आडंबरों की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था, तब काशी की पावन धरती पर एक ऐसे दिव्य सूर्य का उदय हुआ, जिसने अपने ज्ञान और भक्ति के प्रकाश से पूरे विश्व को आलोकित कर दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय भक्ति परंपरा में संत रविदास जी का स्थान अद्वितीय है। गुरु रविदास जी संत के साथ-साथ महान समाज सुधारक, युग दृष्टा और मानवता के सच्चे पथप्रदर्शक थे। पंद्रहवीं-सोलहवीं शताब्दी के इस महान समाज सुधारक और कवि ने अपने वाणी और कर्म से समाज में व्याप्त विषमता, छुआछूत और भेदभाव के विरुद्ध सशक्त आवाज उठाई। उन्होंने कर्म की प्रधानता को सर्वोपरि माना। उनका प्रसिद्ध कथन 'मन चंगा तो कठौती में गंगा', आज भी हमें यह सिखाता है कि ईश्वर किसी बाहरी आडंबर में नहीं, बल्कि हमारे शुद्ध अंतःकरण, हमारी ईमानदारी और हमारे नेक कर्मों में वास करते हैं।

उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज जी ने हमें एक ऐसे आदर्श समाज की परिकल्पना दी थी, जिसे उन्होंने 'बेगमपुरा' का नाम दिया। बेगमपुरा अर्थात् एक ऐसा शहर, एक ऐसा स्थान, जहां कोई गम न हो, कोई दुख न हो, कोई चिंता न हो, जहां न कोई कर का भय हो, न किसी प्रकार का भेदभाव हो, और जहां हर व्यक्ति को समान अधिकार और सम्मान प्राप्त हो।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर*

: हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर*

हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित

: हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित

अवैध शराब, खनन और बिजली चोरी पर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो सख्त, करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला

: अवैध शराब, खनन और बिजली चोरी पर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो सख्त, करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर करवाएं  समस्याओं  का समाधान

: उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर करवाएं समस्याओं का समाधान

भाजपा जिला कार्यालय में मनाया जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक का जन्मदिन मनाया, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

: भाजपा जिला कार्यालय में मनाया जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक का जन्मदिन मनाया, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की जयंती पर कल हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

: चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की जयंती पर कल हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और ललकार

: संविधान रक्षा मार्च को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और ललकार

सर्कल कबड्डी महाकुंभ के पोस्टर एवं ट्रॉफी का सफलतापूर्वक अनावरण, 29 नवंबर को बरवाला में होगा आयोजन

: सर्कल कबड्डी महाकुंभ के पोस्टर एवं ट्रॉफी का सफलतापूर्वक अनावरण, 29 नवंबर को बरवाला में होगा आयोजन

बरवाला में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन; JCB से ध्वस्त की गई सड़कें और सीवर नेटवर्क

: बरवाला में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन; JCB से ध्वस्त की गई सड़कें और सीवर नेटवर्क

X