Friday, 27 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणा

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः महज 23 साल की उम्र में टीना ने बनाए दो ब्रांड

Updated on Friday, November 27, 2026 11:17 AM IST

 चंडीगढ़:  अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बनाए गए हरियाणा पवेलियन में इस बार 23 वर्षीय युवा उद्यमी टीना जैन का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इतनी कम उम्र में दो ब्रांड खड़े कर चुकीं टीना जैन अपने स्टॉल पर मसाले और गुड़-चना प्रदर्शित कर रही हैं। मेले में आने वाले लोगों से उन्हें बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने एक युवा उद्यमी के रूप में पहचान बनाई है। टीना जैन ने बताया कि करीब तीन साल पहले, जब वे 20 वर्ष की थीं, तब उनके मन में ब्रांड बनाने का विचार आया। उस समय उनके पिता मूंगफली ट्रेडिंग का काम करते थे। इसी पृष्ठभूमि के बीच परिवार में अपना ब्रांड लाने का विचार आया। तब उन्होंने मसाले, मूंगफली और गुड़ चने जैसे उत्पादों को ध्यान में रखकर ब्रांड की शुरूआत की। इसी सोच के साथ उन्होंने एफएसएससी (FSSC) वर्जन-6 लीड ऑडिटर का कोर्स किया और फूड सेफ्टी की बारीकियों को समझा। उन्होंने बताया कि इस पढ़ाई के बाद उन्हें साफ समझ आया कि पैकेट पर छपे लेबल और भीतर मौजूद उत्पाद के बीच काफी अंतर होता है। इसी अंतर को दूर करने के उद्देश्य से उन्होंने अपना ब्रांड लॉन्च किया।

 पापा ने हर कदम पर साथ दिया

 टीना जैन ने बताया कि उनके पिता ने इस सफर में पूरा सहयोग किया। उनके सहयोग से उन्होंने ग्रोसरी ब्रांड "फैमिली च्वाइस" की शुरुआत की। इसके बाद करीब एक महीने पहले उन्होंने रोस्टेड स्नैक्स का नया ब्रांड "भुना" लॉन्च किया। टीना जैन के अनुसार भुना की सबसे बड़ी पहचान यही है कि इसके स्नैक्स वास्तव में रोस्टेड हैं, केवल दावे तक सीमित नहीं। उन्होंने बताया कि ट्रेड फेयर में प्रदर्शनी के दौरान उन्हें बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उनके स्टॉल पर आने वाले लोग उत्पादों की गुणवत्ता को समझ रहे हैं, उसे पसंद कर रहे हैं और बाजार में उपलब्ध अन्य उत्पादों तथा उनके उत्पादों के बीच का अंतर भी महसूस कर रहे हैं। अपनी सूझबूझ, सीखने की लगन और परिवार के सहयोग से टीना जैन ने यह साबित किया है कि उम्र नहीं, बल्कि सोच और मेहनत किसी भी उद्यम की नींव होती है। हरियाणा पवेलियन में उनका स्टॉल प्रदेश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का उदाहरण बनकर उभरा है

Have something to say? Post your comment
सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की समरसता संकल्प यात्रा सामाजिक स्वाभिमान और भाईचारे का ऐतिहासिक अभियान : सत्यप्रकाश जरावता

: सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की समरसता संकल्प यात्रा सामाजिक स्वाभिमान और भाईचारे का ऐतिहासिक अभियान : सत्यप्रकाश जरावता

भाजपा-अकाली गठबंधन के एजेंडे में नशामुक्त पंजाब और किसान कल्याण प्रमुख : महेश चौहान

: भाजपा-अकाली गठबंधन के एजेंडे में नशामुक्त पंजाब और किसान कल्याण प्रमुख : महेश चौहान

संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा में आयोजित हुआ संविधान को समर्पित विशेष कार्यक्रम

: संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा में आयोजित हुआ संविधान को समर्पित विशेष कार्यक्रम

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

: हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्भालेंगे नागरिक उड्डयन विभाग का कार्यभार

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्भालेंगे नागरिक उड्डयन विभाग का कार्यभार

हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर*

: हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर*

हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित

: हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित

संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यात्रा पहुंची धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र

: संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यात्रा पहुंची धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र

अवैध शराब, खनन और बिजली चोरी पर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो सख्त, करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला

: अवैध शराब, खनन और बिजली चोरी पर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो सख्त, करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

X