Wednesday, 25 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

पंजाब

अकाली-भाजपा गठबंधन राजनीतिक अवसरवाद की पराकाष्ठा – बलबीर सिंह सिद्धू

Updated on Wednesday, November 25, 2026 10:41 AM IST

मोहाली: पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरदार बलबीर सिंह सिद्धू ने शिरोमणि अकाली दल (बादल) और भारतीय जनता पार्टी के बीच दोबारा हुए गठबंधन को राजनीतिक अवसरवाद की पराकाष्ठा और पंजाबियों के साथ बड़ा धोखा करार दिया है। उन्होंने कहा कि आखिरकार बिल्ली थैले से बाहर आ ही गई है। पिछले छह वर्षों से एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करके लोगों को गुमराह करने वाली दोनों पार्टियों का राजनीतिक ड्रामा अब बेनकाब हो गया है।
श्री सिद्धू ने अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से सीधा सवाल करते हुए पूछा कि कल तक भाजपा को पंथ विरोधी, पंजाब विरोधी और सिखों की सर्वोच्च संस्थाओं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) तथा तख्त श्री हजूर साहिब के मामलों में दखल देने वाली पार्टी बताने वाले सुखबीर बादल अब बताएं कि भाजपा अचानक पंजाब और सिख हितैषी कैसे बन गई? उन्होंने आरोप लगाया कि सुखबीर बादल ने अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल को दोबारा केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दिलाने और सत्ता की भूख मिटाने के लिए 700 किसानों की शहादतों को कुचल दिया है।
उन्होंने कहा कि न तो अभी तक किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी मिली है, न ही बंदी सिंहों को रिहा किया गया है और न ही भाई बलवंत सिंह राजोआना की सजा माफ हुई है।
पंजाब के बुनियादी अधिकारों का जिक्र करते हुए पूर्व मंत्री ने सवाल किया कि क्या इस समझौते से पहले भाजपा ने चंडीगढ़ पंजाब को सौंपने, रिपेरियन सिद्धांत के अनुसार पंजाब को उसके पानी का अधिकार देने, बीबीएमबी और पंजाबी भाषी क्षेत्रों के मुद्दों पर अपना पंजाब विरोधी रुख बदल लिया है?
श्री सिद्धू ने भाजपा को भी घेरते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के बड़े-बड़े दावे करने के बाद अब आंतरिक सर्वेक्षणों में अपनी कमजोर स्थिति देखकर भाजपा को दोबारा अकाली दल की बैसाखी का सहारा लेना पड़ा है। उन्होंने अकाली दल को चेतावनी दी कि भाजपा ने हमेशा अपने क्षेत्रीय सहयोगी दलों जैसे बीजेडी, जेडीयू, शिवसेना और इनेलो को कमजोर करके खत्म किया है। यह गठबंधन अकाली दल के लिए राजनीतिक कब्र साबित होगा।
श्री सिद्धू ने संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़ी किसान संगठनों—बीकेयू (कादियां) और बीकेयू (लखोवाल) से भी सवाल किया कि जिन संगठनों ने हाल ही में बादल दल को बिना शर्त समर्थन दिया था, क्या वे अब अकाली-भाजपा गठबंधन का भी समर्थन करेंगे या किसान हितों की रक्षा करते हुए अपना समर्थन वापस लेंगे? उन्होंने कहा कि पंजाब के जागरूक लोग आगामी चुनावों में इस अपवित्र गठबंधन को करारी शिकस्त देंगे।

Have something to say? Post your comment
गुरदासपुर और बटाला में दो दिवसीय विशेष तलाशी अभियान चलाया; 248 व्यक्ति गिरफ्तार, 1.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद

: गुरदासपुर और बटाला में दो दिवसीय विशेष तलाशी अभियान चलाया; 248 व्यक्ति गिरफ्तार, 1.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

: भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में चौथा अम्बेडकर  स्मृति व्याख्यान आयोजित

: पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में चौथा अम्बेडकर स्मृति व्याख्यान आयोजित

पंजाब का नशामुक्ति मॉडल राष्ट्रीय मंच पर बना चर्चा का केंद्र; डॉ. बलजीत कौर ने दिल्ली समिट में प्रस्तुत की व्यापक रणनीति

: पंजाब का नशामुक्ति मॉडल राष्ट्रीय मंच पर बना चर्चा का केंद्र; डॉ. बलजीत कौर ने दिल्ली समिट में प्रस्तुत की व्यापक रणनीति

पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

: पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

राज्य में 45,156 एकड़ क्षेत्र में हो रहा मछली पालन; 16 सरकारी मछली फार्म सालाना 18 करोड़ मछली बीज (पुंग) का कर रहे हैं उत्पादन

: राज्य में 45,156 एकड़ क्षेत्र में हो रहा मछली पालन; 16 सरकारी मछली फार्म सालाना 18 करोड़ मछली बीज (पुंग) का कर रहे हैं उत्पादन

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की

: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

पंजाब भर में जल्द खुलेंगे 333 और पिंड क्लिनिक: डॉ. बलबीर सिंह

: पंजाब भर में जल्द खुलेंगे 333 और पिंड क्लिनिक: डॉ. बलबीर सिंह

X