Wednesday, 25 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

पंजाब

गुरदासपुर और बटाला में दो दिवसीय विशेष तलाशी अभियान चलाया; 248 व्यक्ति गिरफ्तार, 1.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद

Updated on Wednesday, November 25, 2026 11:39 AM IST

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब में कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और नशों के खात्मे के लिए गुरदासपुर और बटाला जिलों में दो दिवसीय विशेष ‘घेराबंदी एवं तलाशी अभियान’ (कासो) चलाया गया।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर रविवार और सोमवार को चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशों और अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाना तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना है। संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में इस अभियान की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए गए थे।
दो दिनों तक चले इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 280 वांछित अपराधियों से जुड़े 53 संवेदनशील ठिकानों पर छापेमारी की और 248 व्यक्तियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया। पुलिस टीमों ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1.9 किलोग्राम हेरोइन, 1,500 रुपये की ड्रग मनी और तीन पिस्तौल भी बरामद किए।
विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) प्रवीण सिन्हा, जो स्वयं इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं, ने बताया कि इस विशेष मुहिम का उद्देश्य पूरे आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश कर उसे पूरी तरह ध्वस्त करना है। इसके तहत नेटवर्क में शामिल अपराधियों, उनके सहयोगियों, सप्लायरों, नशा खरीदने वालों, वित्तीय सहायता देने वालों, मददगारों और अपराधियों को पनाह देने वालों की पहचान करने के साथ-साथ उनके छिपने के ठिकानों का पता लगाकर वांछित अपराधियों को कानून के अनुसार गिरफ्तार करना सुनिश्चित किया जाएगा।
विशेष डीजीपी ने कहा कि विशेष घेराबंदी एवं तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेंगे और राज्य के शेष जिलों में इन्हें चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए प्रत्येक जिले को अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध करवाया जाएगा।
इस दौरान पंजाब पुलिस ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 633वें दिन भी जारी रखा। आज 153 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 14.3 किलोग्राम हेरोइन, 4.9 किलोग्राम अफीम, 288 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4,100 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही पिछले 633 दिनों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 95,059 हो गई है। नशामुक्ति प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने आज 47 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया।

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान भी अपने 308वें दिन जारी रहा। इस दौरान पुलिस टीमों ने 201 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और एक हथियार बरामद किया। इस अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 86,259 हो गई है। इसके अतिरिक्त 238 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि तीन व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान सात भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

Have something to say? Post your comment
अकाली-भाजपा गठबंधन राजनीतिक अवसरवाद की पराकाष्ठा – बलबीर सिंह सिद्धू

: अकाली-भाजपा गठबंधन राजनीतिक अवसरवाद की पराकाष्ठा – बलबीर सिंह सिद्धू

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

: भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में चौथा अम्बेडकर  स्मृति व्याख्यान आयोजित

: पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में चौथा अम्बेडकर स्मृति व्याख्यान आयोजित

पंजाब का नशामुक्ति मॉडल राष्ट्रीय मंच पर बना चर्चा का केंद्र; डॉ. बलजीत कौर ने दिल्ली समिट में प्रस्तुत की व्यापक रणनीति

: पंजाब का नशामुक्ति मॉडल राष्ट्रीय मंच पर बना चर्चा का केंद्र; डॉ. बलजीत कौर ने दिल्ली समिट में प्रस्तुत की व्यापक रणनीति

पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

: पंजाब विधानसभा चुनाव-2027: स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

राज्य में 45,156 एकड़ क्षेत्र में हो रहा मछली पालन; 16 सरकारी मछली फार्म सालाना 18 करोड़ मछली बीज (पुंग) का कर रहे हैं उत्पादन

: राज्य में 45,156 एकड़ क्षेत्र में हो रहा मछली पालन; 16 सरकारी मछली फार्म सालाना 18 करोड़ मछली बीज (पुंग) का कर रहे हैं उत्पादन

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की

: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं

पंजाब भर में जल्द खुलेंगे 333 और पिंड क्लिनिक: डॉ. बलबीर सिंह

: पंजाब भर में जल्द खुलेंगे 333 और पिंड क्लिनिक: डॉ. बलबीर सिंह

X