Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणा

वेदों के ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान और तकनीक में भी दक्ष बनें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

Updated on Saturday, November 28, 2026 11:53 AM IST

चंडीगढ़:  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुकुल में अध्ययनरत विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे वेदों की ऋचाओं के ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक में भी दक्ष बनें और विकसित हरियाणा तथा विकसित भारत के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला माता मनसा देवी मंदिर परिसर स्थित श्री मुक्ति नाथ वेद विद्याश्रम (संस्कृत गुरुकुल) के रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्कृत गुरुकुल के विकास एवं शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 21 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।                   

  इससे पूर्व उन्होंने गुरुकुल परिसर में मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित हवन में भाग लिया और आहुति अर्पित की।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुकुल के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाने के साथ-साथ हमें आगामी 25 वर्षों के लिए भी नए संकल्प लेने होंगे। जब यह गुरुकुल अपनी स्वर्ण जयंती मनाएगा, तब तक भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो चुका होगा। विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण में विद्यार्थियों, आचार्यों और नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के लिए 25 वर्षों का सफर तय करना उसकी तपस्या, त्याग, समर्पण और उच्च आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह उपलब्धि संस्था से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के सामूहिक प्रयासों और निरंतर साधना का परिणाम होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मुक्ति नाथ वेद विद्याश्रम एक ऐसी टकसाल है, जहाँ चरित्रवान और संस्कारवान नागरिक गढ़े जाते हैं। इसने पिछले 25 वर्षों में विद्यार्थियों को वैदिक मंत्रों और शास्त्रों का कंठस्थ ज्ञान देने के साथ-साथ उनके भीतर राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा भाव और उच्च नैतिक चरित्र का निर्माण भी किया है। यहाँ से शिक्षा प्राप्त कर निकले विद्यार्थी आज देश और दुनिया के कोने-कोने में भारतीय संस्कृति के ध्वजवाहक बनकर समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा की आज के इस डिजिटल और एआई के युग में गुरुकुलों और संस्कृत की विशेष प्रासंगिकता बनी हुई है। जब भी मानव मानसिक अशांति, नैतिक पतन या पर्यावरण संकट के अंधकार में भटका है तो उसे राह दिखाने का काम इन्हीं गुरुकुलों और वेदों के ज्ञान ने किया है। संस्कृत केवल पूजा-पाठ या कर्मकांड की भाषा नहीं है, यह विज्ञान, गणित, खगोलशास्त्र, आयुर्वेद, योग और जीवन प्रबंधन के ज्ञान का अक्षय भंडार है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुकुल में सेवा भावना से की गई व्यवस्थाओं की सरहाना करते हुए कहा कि गुरुकुल में विद्यार्थियों को संस्कृत की शिक्षा के साथ आवास और भोजन की सुविधा भी निःशुल्क दी जाती है। अलग-अलग प्रदेशों से, यहाँ तक कि नेपाल से भी विद्यार्थी यहाँ पढ़ने आते हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग पृष्ठभूमि से आए बच्चे साथ रहते हैं, साथ पढ़ते हैं और एक-दूसरे के सुख-दुःख में साथ खड़े होना सीखते हैं जोकि सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इस गुरुकुल में बच्चे वेद, संस्कृत व्याकरण, दर्शन और साहित्य पढ़ते हैं। साथ ही वे हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और कंप्यूटर की शिक्षा भी प्राप्त करते हैं।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार देववाणी संस्कृत के संरक्षण, संवर्धन और व्यावहारिक प्रसार के लिए बहुआयामी प्रयास कर रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप स्कूलों में त्रि-भाषी फॉर्मूला लागू कर विद्यार्थियों को संस्कृत अध्ययन का विकल्प प्रदान किया गया है। राजकीय महाविद्यालयों में भी संस्कृत एक विषय के रूप में पढ़ाई जाती है। उच्चतर शिक्षा एवं शोध को गति देने के लिए कैथल के मुंदड़ी में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। इसके साथ ही माता मनसा देवी के इसी पावन परिसर में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय खोला गया है, जिसके भवन का निर्माण 22 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसके अलावा ’हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी’ के संस्कृत प्रकोष्ठ के माध्यम से विद्वानों एवं साहित्यकारों को प्रतिष्ठित सम्मान राशि, पांडुलिपि प्रकाशन अनुदान तथा राज्यभर में संस्कृत ज्ञान-विज्ञान की संगोष्ठियों एवं संभाषण शिविरों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही शास्त्री व आचार्य पाठ्यक्रम की परीक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके अतिरिक्त संस्कृत प्रकोष्ठ द्वारा ’हरिप्रभा’ शोध-पत्रिका का नियमित प्रकाशन किया जा रहा है। युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए गीता जयंती महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिस समाज की जड़ें अपनी संस्कृति में गहरी होती हैं वही समाज विकास के आकाश में सबसे ऊँची उड़ान भर सकता है। गुरुकुल के संस्थापक आचार्य स्वामी प्रसाद मिश्र  ने कहा कि गुरुकुल का अर्थ है ‘गुरु का कुल’। गुरु वह होता है, जो शिष्य को अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल से शिक्षा प्राप्त कर 460 से अधिक विद्यार्थी सरकारी क्षेत्र में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं देने के साथ साथ देश-विदेश में भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का परचम लहरा रहे हैं।उन्होंने कहा कि गुरुकुल शिक्षण संस्थान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना, उनमें सेवा और समर्पण की भावना विकसित करना तथा समाज सेवा के माध्यम से देश के नवनिर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

 स्वामी प्रसाद मिश्र ने कहा कि संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति और सभ्यता का आधार है तथा यह समाज के लिए प्राणवायु के समान है। उन्होंने लोगों से संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए आगे आने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि पंचकूला स्थित गुरुकुल की तर्ज पर अन्य जिलों, राज्यों और देशभर में भी गुरुकुलों की स्थापना होनी चाहिए, ताकि भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कारों का व्यापक प्रसार हो सके। इस अवसर पर हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्षा श्रीमती बंतो कटारिया, मेयर श्री श्याम लाल बंसल, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल, श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की सचिव श्रीमती शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर कालका के सचिव श्री पृथ्वी राज सहित श्री ईश्वर चंद्र जिंदल, गुरुकुल प्रबंधन समिति के संरक्षक श्री दिनेश सिंगला, अध्यक्ष श्री मुकुल बंसल, उपाध्यक्ष श्री राकेश बंसल, सचिव श्री जयकिशन सिंगल, कोषाध्यक्ष श्री जनकराज गुप्ता और गुरुकुल प्रबंधन समिति के अन्य पदाधिकारीगण, विद्यार्थीगण और आचार्यगण उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

: जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

निपुण पंचकूला मिशन की स्टीयरिंग कमेटी बैठक में शैक्षिक प्रगति की समीक्षा

: निपुण पंचकूला मिशन की स्टीयरिंग कमेटी बैठक में शैक्षिक प्रगति की समीक्षा

दिव्यांगजन क्षेत्र में संस्थागत सुदृढ़ीकरण और क्षमता निर्माण के लिए इंडिया ऑटिज्म सेंटर तथा हरियाणा सरकार के SEWA विभाग ने मिलाया हाथ

: दिव्यांगजन क्षेत्र में संस्थागत सुदृढ़ीकरण और क्षमता निर्माण के लिए इंडिया ऑटिज्म सेंटर तथा हरियाणा सरकार के SEWA विभाग ने मिलाया हाथ

बदरपुर बॉर्डर पर होगा अभूतपूर्व स्वागत, सेक्टर-12 में विशाल जनसभा; समरसता यात्रा को लेकर छत्तीस बिरादरी में उत्साह : विपुल गोयल

: बदरपुर बॉर्डर पर होगा अभूतपूर्व स्वागत, सेक्टर-12 में विशाल जनसभा; समरसता यात्रा को लेकर छत्तीस बिरादरी में उत्साह : विपुल गोयल

बाल विवाह रोकने के लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा

: बाल विवाह रोकने के लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा

मुख्यमंत्री ने यूथ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज गुंजन को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने यूथ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज गुंजन को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से किया सम्मानित

प्राइवेट प्ले वे स्कूलों को पंजीकरण करवाना आवश्यक

: प्राइवेट प्ले वे स्कूलों को पंजीकरण करवाना आवश्यक

एनआईए, जयपुर में 17 देशों के विद्यार्थी आयुर्वेद शिक्षा का कर रहे हैं अध्ययन

: एनआईए, जयपुर में 17 देशों के विद्यार्थी आयुर्वेद शिक्षा का कर रहे हैं अध्ययन

पंचकूला के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ेंगी दो इलेक्ट्रिक बसें,  मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

: पंचकूला के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ेंगी दो इलेक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

आदित्य धनखड़ को फिर से सौंपा भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व

: आदित्य धनखड़ को फिर से सौंपा भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व

X