Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणा

बदरपुर बॉर्डर पर होगा अभूतपूर्व स्वागत, सेक्टर-12 में विशाल जनसभा; समरसता यात्रा को लेकर छत्तीस बिरादरी में उत्साह : विपुल गोयल

Updated on Saturday, November 28, 2026 15:23 PM IST

फरीदाबाद:  हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि 28 नवंबर को फरीदाबाद में समरसता संकल्प यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा। बदरपुर बॉर्डर पर यात्रा का भव्य अभिनंदन होगा, जिसके बाद सेक्टर-12 में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर छत्तीस बिरादरी में उत्साह है और फरीदाबाद सामाजिक एकता एवं भाईचारे का विराट संगम बनेगा।
श्री गोयल शुक्रवार को भाजपा फरीदाबाद द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की वाणी का उल्लेख किया


“ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिलै सबन को अन्न।
छोट-बड़ो सब सम बसै, रैदास रहै प्रसन्न॥”


उन्होंने कहा कि इन पंक्तियों में उस समाज की कल्पना है, जहां हर व्यक्ति सम्मानपूर्वक जी सके। सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज किसी एक जाति या समुदाय के नहीं, समस्त मानवता के पथप्रदर्शक हैं। उनका संदेश भेदभाव मिटाकर समाज को जोड़ने का है। समरसता केवल आयोजन का विषय नहीं, भारतीय जनता पार्टी की मूल विचारधारा है।

बदरपुर बॉर्डर से सेक्टर-12 तक भव्य स्वागत की तैयारियां

श्री गोयल ने बताया कि शनिवार को यात्रा दिल्ली से बदरपुर बॉर्डर के रास्ते फरीदाबाद में प्रवेश करेगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम होंगे और सेक्टर-12 में विशाल जनसभा आयोजित होगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सहित वरिष्ठ नेता, संत-महात्मा और सामाजिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने सभी समुदायों, युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में भागीदारी का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष पर 18 नवंबर को जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां से आरंभ हुई यात्रा 3 दिसंबर को वाराणसी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में संपन्न होगी। लगभग 2,402 किलोमीटर की यह 16 दिवसीय यात्रा विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 47 शहरों से गुजर रही है। हरियाणा के आठ जिलों में मुख्य यात्रा तथा शेष 15 जिलों में उपयात्राएं निर्धारित हैं। फरीदाबाद के बाद यात्रा पलवल और होडल होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जाएगी।

बेगमपुरा की भावना को जनकल्याण से जोड़ रही सरकार

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकारें ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर कार्य कर रही हैं। शिक्षा, छात्रवृत्ति, कौशल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंदों और वंचित परिवारों को अवसर प्रदान करना है। कुरुक्षेत्र के उमरी में ₹124 करोड़ के गुरु रविदास धाम और 125 फुट ऊंची प्रतिमा की पहल भी सम्मान का उदाहरण है।
श्री गोयल ने कहा कि यात्रा का वास्तविक उद्देश्य संत-महापुरुषों के विचारों को व्यवहार में उतारना और छत्तीस बिरादरी को सम्मान, विश्वास तथा भाईचारे के सूत्र में पिरोना है। समाज की एकजुटता ही विकसित हरियाणा की सबसे मजबूत नींव है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री सत्यप्रकाश जरावता एवं श्री गोपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री पंकज पूजन रामपाल, जिला प्रभारी श्रीमती लतिका शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी श्री विनोद गुप्ता, जिला महामंत्री श्री चौधरी प्रवीण गर्ग एवं श्री शोभित अरोड़ा तथा जिला कार्यालय सचिव श्री राज मदान सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

: जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

निपुण पंचकूला मिशन की स्टीयरिंग कमेटी बैठक में शैक्षिक प्रगति की समीक्षा

: निपुण पंचकूला मिशन की स्टीयरिंग कमेटी बैठक में शैक्षिक प्रगति की समीक्षा

दिव्यांगजन क्षेत्र में संस्थागत सुदृढ़ीकरण और क्षमता निर्माण के लिए इंडिया ऑटिज्म सेंटर तथा हरियाणा सरकार के SEWA विभाग ने मिलाया हाथ

: दिव्यांगजन क्षेत्र में संस्थागत सुदृढ़ीकरण और क्षमता निर्माण के लिए इंडिया ऑटिज्म सेंटर तथा हरियाणा सरकार के SEWA विभाग ने मिलाया हाथ

बाल विवाह रोकने के लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा

: बाल विवाह रोकने के लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा

मुख्यमंत्री ने यूथ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज गुंजन को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने यूथ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज गुंजन को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से किया सम्मानित

प्राइवेट प्ले वे स्कूलों को पंजीकरण करवाना आवश्यक

: प्राइवेट प्ले वे स्कूलों को पंजीकरण करवाना आवश्यक

एनआईए, जयपुर में 17 देशों के विद्यार्थी आयुर्वेद शिक्षा का कर रहे हैं अध्ययन

: एनआईए, जयपुर में 17 देशों के विद्यार्थी आयुर्वेद शिक्षा का कर रहे हैं अध्ययन

पंचकूला के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ेंगी दो इलेक्ट्रिक बसें,  मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

: पंचकूला के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ेंगी दो इलेक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

वेदों के ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान और तकनीक में भी दक्ष बनें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

: वेदों के ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान और तकनीक में भी दक्ष बनें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

आदित्य धनखड़ को फिर से सौंपा भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व

: आदित्य धनखड़ को फिर से सौंपा भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व

X