पंचकूला: जिला में चल रहे सभी प्राइवेट प्ले वे स्कूलों को एन.सी.पी.सी.आर (नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन आफ चाइल्ड राईट) की हिदायतों के अनुसार चलाया जाना चाहिये। इस संबंध में
NCPCR.GOV.IN साईट पर प्राइवेट प्ले वे स्कूलों के लिए हिदायते उपलब्ध करवाई गई हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ सविता नेहरा ने बताया कि प्राइवेट प्ले वे स्कूलों के पंजीकरण के लिए संचालक अब सरल पोर्टल
https://saralharyana.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते है। जिला पंचकुला में चल रहे प्राइवेट प्ले वे स्कूलों का एन.सी.पी.सी.आर (नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन आफ चाइल्ड राईट) की हिदायतों की पालना सुनिश्चित करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जाना अनिवार्य है। उन्होने बताया कि जिला के जिन प्राइवेट प्ले वे स्कूलों ने पंजीकरण नही करवाया है वो जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम जल्द ही जिले भर में निरिक्षण अभियान शुरू करेगी, निरिक्षण के दौरान बिना पंजीकरण के पाए गए प्राइवेट प्ले स्कूलों को तुरंत बंद कर दिया जायेगा और उनके खिलाफ नियमानुसार कारवाही की जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा और गुणवत्ता पर ध्यान देना है व प्राइवेट प्ले वे स्कूलों की गुणवत्ता पूर्ण सेवाओ को सुनिश्चित करना है। जिले में कई ऐसे प्राइवेट प्ले स्कूल चल रहे है जो ना तो पंजीकृत है और ना ही उनके पास बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हंै। उन्होने बताया कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।