Sunday, 29 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणा

पंचकूला के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ेंगी दो इलेक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Updated on Saturday, November 28, 2026 11:57 AM IST

चंडीगढ़:  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों के एक साथ दर्शन कराने के लिए बेहतर, सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में आज श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर, पंचकूला स्थित संस्कृत गुरुकुल से दो इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा श्री माता मनसा देवी मंदिर से शुरू होकर चंडी माता मंदिर और पिंजौर गार्डन होते हुए कालका स्थित श्री काली माता मंदिर तक संचालित होगी।

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य परिवहन के  सेक्टर-5, पंचकूला स्थित नवीनीकृत बस टर्मिनल का भी उद्घाटन किया।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला मां शक्ति की उपासना का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां की वादियों में मां के विभिन्न स्वरूपों का वास है , जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर शीश नवाने आते हैं। श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं को इन प्रमुख धार्मिक स्थलों के एक साथ दर्शन करने में परिवहन संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अलग-अलग स्थानों तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों पर निर्भरता और बार-बार परिवहन के साधन बदलने की परेशानी के कारण कई श्रद्धालु सभी मंदिरों के दर्शन नहीं कर पाते थे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की इसी सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज दो प्रदूषण-मुक्त इलेक्ट्रिक बसों की सेवा शुरू की गई है। यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2070 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य और 'लाइफ (LiFE)-पर्यावरण के लिए जीवनशैली' के मंत्र को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बस सेवा की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सुविधाजनक समय-सारणी और डिजिटल व्यवस्था है। दोनों बसें प्रतिदिन छह चक्कर लगाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष क्यूआर कोड भी जारी किया गया है, जिसे स्कैन करके श्रद्धालु अपने मोबाइल फोन पर बस की वास्तविक लोकेशन और समय-सारणी की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह बस सेवा पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक परिवहन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पंचकूला के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम नागरिकों को आवागमन का सुगम और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा। इस अवसर पर हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्षा श्रीमती बंतो कटारिया, मेयर श्री श्याम लाल बंसल, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, पुलिस आयुक्त श्री पंकज नैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल, परिवहन विभाग के संयुक्त निदेशक श्री राजेश पूनिया, हरियाणा सिटी बस सर्विस के अतिरिक्त सीईओ श्री अशोक बंसल, हरियाणा रोडवेज पंचकूला के महाप्रबंधक श्री सुखदेव सिंह, श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की सचिव श्रीमती शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर कालका के सचिव श्री पृथ्वी राज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

: जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही

निपुण पंचकूला मिशन की स्टीयरिंग कमेटी बैठक में शैक्षिक प्रगति की समीक्षा

: निपुण पंचकूला मिशन की स्टीयरिंग कमेटी बैठक में शैक्षिक प्रगति की समीक्षा

दिव्यांगजन क्षेत्र में संस्थागत सुदृढ़ीकरण और क्षमता निर्माण के लिए इंडिया ऑटिज्म सेंटर तथा हरियाणा सरकार के SEWA विभाग ने मिलाया हाथ

: दिव्यांगजन क्षेत्र में संस्थागत सुदृढ़ीकरण और क्षमता निर्माण के लिए इंडिया ऑटिज्म सेंटर तथा हरियाणा सरकार के SEWA विभाग ने मिलाया हाथ

बदरपुर बॉर्डर पर होगा अभूतपूर्व स्वागत, सेक्टर-12 में विशाल जनसभा; समरसता यात्रा को लेकर छत्तीस बिरादरी में उत्साह : विपुल गोयल

: बदरपुर बॉर्डर पर होगा अभूतपूर्व स्वागत, सेक्टर-12 में विशाल जनसभा; समरसता यात्रा को लेकर छत्तीस बिरादरी में उत्साह : विपुल गोयल

बाल विवाह रोकने के लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा

: बाल विवाह रोकने के लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा

मुख्यमंत्री ने यूथ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज गुंजन को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने यूथ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज गुंजन को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से किया सम्मानित

प्राइवेट प्ले वे स्कूलों को पंजीकरण करवाना आवश्यक

: प्राइवेट प्ले वे स्कूलों को पंजीकरण करवाना आवश्यक

एनआईए, जयपुर में 17 देशों के विद्यार्थी आयुर्वेद शिक्षा का कर रहे हैं अध्ययन

: एनआईए, जयपुर में 17 देशों के विद्यार्थी आयुर्वेद शिक्षा का कर रहे हैं अध्ययन

वेदों के ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान और तकनीक में भी दक्ष बनें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

: वेदों के ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान और तकनीक में भी दक्ष बनें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

आदित्य धनखड़ को फिर से सौंपा भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व

: आदित्य धनखड़ को फिर से सौंपा भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व

X