Friday, 27 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणा

जनगणना-2027 की तैयारियां समय रहते पूरी करें अधिकारी : उपायुक्त सतपाल शर्मा

Updated on Friday, November 27, 2026 11:30 AM IST

पंचकूला:  उपायुक्त और जिला के प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री सतपाल शर्मा ने आज लघु सचिवालय के सभागार में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है और इसे त्रुटिरहित एवं निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
उपायुक्त ने पंचकूला,  नगर परिषद कालका  और रायपुररानी के लिए नियुक्त चार्ज अधिकारियों से उनकी संबंधित तहसीलों में की गई तैयारियों की जानकारी ली।
 उन्होंने निर्देश दिए कि सभी चार्ज अधिकारी तहसीलवार प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त स्थान निर्धारित करें और प्रशिक्षण की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करें। इसके अलावा, जनगणना कार्य के लिए आवश्यक कर्मचारियों की उपलब्धता का आकलन करें। यदि अतिरिक्त स्टाफ की जरूरत हो तो इसकी सूचना समय रहते दें, ताकि कार्य प्रभावित न हो।
उन्होंने संबंधित विभागों को जनगणना कार्य में नियुक्त स्कूल शिक्षकों एवं अन्य सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी और जिम्मेदारियां समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा और तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
उपायुक्त ने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना 25 जनवरी से 28 फरवरी, 2027 तक होगी, जबकि 1 से 5 मार्च तक पुनरीक्षण दौर आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 10 से 24 जनवरी, 2027 तक नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि जनसंख्या गणना के लिए निर्धारित प्रश्नावली में कुल 40 प्रश्न होंगे, जिनके माध्यम से जनसांख्यिकीय, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक गतिविधियों, भाषा और प्रवास सहित विभिन्न विषयों की जानकारी एकत्रित की जाएगी। जनगणना की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित होगी और प्रगणक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए आंकड़े दर्ज करेंगे।
श्री सतपाल शर्मा ने अधिकारियों को जनगणना की तैयारियों की नियमित समीक्षा करने और सभी व्यवस्थाओं में आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाकर सहयोग दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान दी गई जानकारी जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत गोपनीय रखी जाएगी।
बैठक में नगराधीश एवं उप प्रमुख जनगणना अधिकारी सुश्री जागृति, ईओ नगर परिषद कालका श्री देवेन्द्र कुमार, तहसीलदार पंचकूला सुरेश कुमार, जिला जनगणना समन्वयक श्रीमती मधु यादव, जिला जनगणना इंचार्ज श्री सुनील जाखड़, विभिन्न तहसीलों के चार्ज अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान: मंत्री अनिल विज

: संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान: मंत्री अनिल विज

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में गरीमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान दिवस

: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में गरीमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान दिवस

पंचकूला में संविधान रक्षा मार्च समीक्षा बैठक को किया संबोधित, भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने बुलंद की आवाज

: पंचकूला में संविधान रक्षा मार्च समीक्षा बैठक को किया संबोधित, भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने बुलंद की आवाज

ब्लू बर्ड स्कूल, पंचकूला में उत्साह के साथ मनाया गया संविधान दिवस

: ब्लू बर्ड स्कूल, पंचकूला में उत्साह के साथ मनाया गया संविधान दिवस

भाजपा ने मनाया संविधान दिवस, संविधान निर्माण में बाबा साहेब के अतुलनीय योगदान का किया नमन

: भाजपा ने मनाया संविधान दिवस, संविधान निर्माण में बाबा साहेब के अतुलनीय योगदान का किया नमन

डीएलएसए पंचकूला ने संविधान दिवस पर ब्लू बर्ड स्कूल में आयोजित किया विशेष जागरूकता कार्यक्रम

: डीएलएसए पंचकूला ने संविधान दिवस पर ब्लू बर्ड स्कूल में आयोजित किया विशेष जागरूकता कार्यक्रम

संविधान दिवस पर उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा की शपथ

: संविधान दिवस पर उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा की शपथ

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः महज 23 साल की उम्र में टीना ने बनाए दो ब्रांड

: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः महज 23 साल की उम्र में टीना ने बनाए दो ब्रांड

सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की समरसता संकल्प यात्रा सामाजिक स्वाभिमान और भाईचारे का ऐतिहासिक अभियान : सत्यप्रकाश जरावता

: सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की समरसता संकल्प यात्रा सामाजिक स्वाभिमान और भाईचारे का ऐतिहासिक अभियान : सत्यप्रकाश जरावता

भाजपा-अकाली गठबंधन के एजेंडे में नशामुक्त पंजाब और किसान कल्याण प्रमुख : महेश चौहान

: भाजपा-अकाली गठबंधन के एजेंडे में नशामुक्त पंजाब और किसान कल्याण प्रमुख : महेश चौहान

X