Friday, 27 November 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणा

संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान: मंत्री अनिल विज

Updated on Friday, November 27, 2026 13:56 PM IST

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि संविधान और कानून के लिए सभी लोग एक समान है और एक समान कानून होना भी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जब भी यूनिवर्सल सिविल कोड लाएगी तो मैं इसका पुरजोर समर्थन करूंगा। 
श्री विज आज चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों द्वारा यूनिफार्म सिविल कोड को हरियाणा में लागू करने के लिए पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। 
उन्होंने कहा कि सरकार के लिए देश के सभी नागरिक एक समान होने चाहिए, जोकि संविधान की मूल भावना में भी है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए सरकार और नागरिक का रिश्ता है और इसमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। 
आज हरियाणा विधानसभा द्वारा संविधान समर्पित विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है जबकि विपक्षी दल कांग्रेस पंचकूला में संविधान बचाओ मार्च निकाल रहे है, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि संविधान को जितनी बार इन्होंने (कांग्रेस) घायल किया है, उतनी बार किसी ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि 90 बार कांग्रेस ने धारा 356 लगाकर विधिवत चुनी हुई सरकारों को भंग करने का काम किया है। कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर, सारे विपक्ष को जेलों में डालकर, सेंसरशिप लगाकर संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं। अब ये (विपक्ष कांग्रेस) केवल उन ज़ख्मों को छिपाने के लिए लाल किताब लेकर घूमते है । 
कांग्रेस द्वारा संविधान को बचाने की बात की जा रही है, के बारे में पूछे हुए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि संविधान तो बहुत मजबूत है और बचा हुआ है क्योंकि हमारे संविधान निर्माताओं ने ऐसे प्रावधान किए है कि संविधान बचा रहे। उन्होंने कहा कि जब इन्होंने संविधान को तोड़ने की कोशिश की थी और इनके जो किए हुए गलत काम थे और संविधान के साथ छेड़छाड़ की गई थी तथा संविधान संशोधन कर बदलाव किए थे, को जनता पार्टी की सरकार ने रद्द कर दिया था।
कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा के मार्च के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक कलाबाजी है वह खाते रहे, हमें इससे क्या लेना।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में गरीमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान दिवस

: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में गरीमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान दिवस

पंचकूला में संविधान रक्षा मार्च समीक्षा बैठक को किया संबोधित, भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने बुलंद की आवाज

: पंचकूला में संविधान रक्षा मार्च समीक्षा बैठक को किया संबोधित, भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने बुलंद की आवाज

ब्लू बर्ड स्कूल, पंचकूला में उत्साह के साथ मनाया गया संविधान दिवस

: ब्लू बर्ड स्कूल, पंचकूला में उत्साह के साथ मनाया गया संविधान दिवस

भाजपा ने मनाया संविधान दिवस, संविधान निर्माण में बाबा साहेब के अतुलनीय योगदान का किया नमन

: भाजपा ने मनाया संविधान दिवस, संविधान निर्माण में बाबा साहेब के अतुलनीय योगदान का किया नमन

डीएलएसए पंचकूला ने संविधान दिवस पर ब्लू बर्ड स्कूल में आयोजित किया विशेष जागरूकता कार्यक्रम

: डीएलएसए पंचकूला ने संविधान दिवस पर ब्लू बर्ड स्कूल में आयोजित किया विशेष जागरूकता कार्यक्रम

संविधान दिवस पर उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा की शपथ

: संविधान दिवस पर उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा की शपथ

जनगणना-2027 की तैयारियां समय रहते पूरी करें अधिकारी : उपायुक्त सतपाल शर्मा

: जनगणना-2027 की तैयारियां समय रहते पूरी करें अधिकारी : उपायुक्त सतपाल शर्मा

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः महज 23 साल की उम्र में टीना ने बनाए दो ब्रांड

: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः महज 23 साल की उम्र में टीना ने बनाए दो ब्रांड

सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की समरसता संकल्प यात्रा सामाजिक स्वाभिमान और भाईचारे का ऐतिहासिक अभियान : सत्यप्रकाश जरावता

: सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की समरसता संकल्प यात्रा सामाजिक स्वाभिमान और भाईचारे का ऐतिहासिक अभियान : सत्यप्रकाश जरावता

भाजपा-अकाली गठबंधन के एजेंडे में नशामुक्त पंजाब और किसान कल्याण प्रमुख : महेश चौहान

: भाजपा-अकाली गठबंधन के एजेंडे में नशामुक्त पंजाब और किसान कल्याण प्रमुख : महेश चौहान

X