पंचकूला: उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने गांव रामपुर कालका के निवासी की नगर परिषद पिंजौर से युआईडी नंबर दिलवाने की मांग पर संज्ञान लेते हुए कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कालका को मामले की जांच कर युआईडी नंबर जल्द से जल्द दिलवाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त आज लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने समाधान शिविर में गांव कोट वार्ड-20 निवासी की सार्वजनिक गली पर अवैध कब्जे हटवाने व निशानदेही करवाने की मांग पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम के ईओ को मौके का मुआयना कर मामले की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लें और निर्धारित समय सीमा में उसका निवारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर नगराधीश जागृति, तहसीलदार पंचकूला सुरेश कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन शिवानी हुड्डा, एलडीएम विनोद कुमार, एमिनंेट पर्सन सत्यवान भारद्ववाज, डीडीपीओ विशाल पराशर, जिला समाज कल्याण अधिकारी डाॅ विशाल सैनी सहित शिक्षा, पुलिस, वन, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, सिंचाई, स्वास्थ्य, समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।